जनक खाप का बड़ा फैसला: बलराम नागल बने उपप्रधान, कार्यकारिणी भंग और इन मुद्दों पर सख्त रुख

By sunilkohar

Published On:

जनक खाप का बड़ा फैसला: बलराम नागल बने उपप्रधान, कार्यकारिणी भंग और इन मुद्दों पर सख्त रुख

---Advertisement---

सामाजिक बुराइयों के प्रति उत्तर भारत की खाप पंचायतें हुईं लामबंद, जनक खाप के नेतृत्व में बड़े फैसले

हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ ) : जनक खाप द्वारा सोनीपत जिले के छिनौली गांव में सर्वखाप सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जनक खाप के प्रधान उमेद सिंह कोहाड़ ने की। Janak Khap सम्मेलन में हरियाणा, यूपी, दिल्ली और राजस्थान सहित आसपास के राज्यों के खाप प्रतिनिधियों ने शिरकत कर देश में फैल रही सामाजिक बुराइयों को मिटाने के लिए पुरजोर समर्थन करते हुए अनेक बड़े फैसले लिए।

Sarvkhap Sammelan Sonipat

सोनीपत सर्वखाप सम्मेलन: नशा, दहेज, डीजे और मृत्युभोज के खिलाफ लामबंद हुईं उत्तर भारत की खापें
सम्मानित करते हुए जनक खाप के प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य लोग।

छिनौली गांव में सर्वखाप सम्मेलन में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रविन्द्र कोहाड़ ने भी शिरकत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस दौरान बलराम नागल को सर्वसम्मति से जनक खाप का उपप्रधान चुना गया। वहीं 15 सदस्यों की कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से भंग कर दिया गया और भविष्य के निर्णय खाप प्रधान व उपप्रधान द्वारा लेने का फैसला लिया गया है।

 

 

Janak Khap Panchayat decisions

जनक खाप के प्रधान उमेद सिंह कोहाड़ ने बताया कि समाज में लिव-इन रिलेशनशिप, लव-मैरिज, नशा, दहेज प्रथा, मृत्युभोज, रात को शादी, शादियों व अन्य कार्यक्रमों में डीजे बजाने सहित अनेक सामाजिक मुद्दों पर कार्यक्रम में आए सभी खाप प्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने विचार प्रकट किए गए। सभी ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि लव मैरिज में माता-पिता या परिवार की सहमति होना अनिवार्य होना चाहिए।

 

Chhinauli village Khap Meeting

लव मैरिज में परिवार की सहमति जरूरी, रात की शादियों पर भी चर्चा: जनक खाप के बड़े फैसले
फिल्म अभिनेता रविंद्र कोहाड़ को सम्मानित करते हुए जनक खाप के प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य लोग।

उन्होंने कहा कि शादियों में कई-कई दिन पहले डीजे बजाया जा रहा है, जो छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए बहुत ही घातक है। इसलिए डीजे पर पूर्ण रूप से रोक लगनी चाहिए। इससे स्वास्थ्य पर ही बुरा प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि बच्चों की पढ़ाई भी बाधित होती है और हमारे युवा अपनी संस्कृति को छोड़ पश्चिमी संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं। इसलिए हमारी संस्कृति को बचाने के लिए यह मुहिम गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाकर लोगों को जागरूक करना होगा।

 

Khap Panchayat ban on DJ and Mrityubhoj

जनक खाप प्रधान ने बताया कि रात के समय शादियां करने से अनेक दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। एक तो हमारे घर व रिश्तेदारी में जो बुजुर्ग हैं, वे रात की शादियों में, खासकर ठंड के मौसम में, आने से वंचित रह जाते हैं और दूसरी तरफ परिवार के सभी लोग शादियों में शामिल होते हैं तो चोर उनके घरों को निशाना बनाकर आर्थिक नुकसान पहुंचा देते हैं। इसलिए हमें रात के समय शादी व पार्टी करने से बचना चाहिए।

 

Haryana Khap Panchayat news

इसके अलावा मृत्युभोज पर भी गहन विचार किया गया। सभी वक्ताओं ने कहा कि एक तो घर से आदमी हमें छोड़कर चला जाता है, जिसकी पूरे जीवन पूर्ति नहीं की जा सकती और हम 13 दिन तक उसका शोक मनाते हैं। लेकिन दूसरी तरफ कई लोग बुजुर्ग की मृत्यु पर कार्यक्रम आयोजित करते हैं और अनेक तरह के पकवान बनाते हैं, जो हमारे समाज के लिए बहुत ही निंदनीय है। इससे उस परिवार को जनहानि के साथ ही आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ता है। इसलिए इस कार्यक्रम के माध्यम से हम सब शपथ लेते हैं कि हममें से कोई भी मृत्युभोज नहीं करेगा और जब भी किसी की मृत्यु पर शोक प्रकट करने जाते हैं और वहां पर इस तरह का कार्यक्रम आयोजित होता है, तो हम वहां पर भोजन या जलपान नहीं करेंगे। इसके साथ ही वहां के लोगों को भी जागरूक करने का काम करेंगे।

 

इस अवसर पर रामकुमार सोलंकी प्रधान पालम 360 दिल्ली , कंवर सिंह प्रधान जज्ज़र, जितेंद्र धामा प्रधान खेखड़ा 360 यूपी, बिजेन्द्र खत्री प्रधान 360 जटवाड़ा सोनीपत, श्याम ठाकरान प्रधान जाड़सा 360, जयपाल दहिया प्रधान जनक खाप , मूलचंद सहरावत खाप, ओम प्रकाश धनखड़ खाप प्रधान, राजपाल कादयान खाप प्रधान, जयबीर कुंडू खाप प्रधान, दलाल खाप प्रवक्ता मानसिंह दलाल, समाल खाप, राजा खत्री प्रधान खत्री खाप, बुरा खाप, सत्यवान नेहरा प्रधान नेहरा खाप, अनिल देशवाल प्रधान देशवाल खाप, मोहित पहल समाज सेवी, नरेंद्र गिल प्रधान गिल खाप, बलजीत पानू प्रधान पानू खाप, कुलदीप मलिक प्रधान मलिक खाप, अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के डॉ नवीन नैन भालसी, राष्ट्रीय संयोजक- अन्तर्राष्ट्रीय जाट संसद, शेरसिंग जाट भारतवर्षीय महासभा गढ़ गंगा मेले के अध्यक्ष, किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़, फिल्म अभिनेता रविन्द्र कोहाड़, छिनौली के सरपंच विजय कोहाड़ छिनौली, सत्यवान बड़वासनी, बबला प्रधान, अशोक थिलोड़, कर्ण सिंह थिलोड़, प्रदीप कोहाड़, विजय कोहाड़, उपप्रधान सतीश जाटान, महासचिव सुभाष मय्यड़, सचिव नरेश सुरबरा, कोषाध्यक्ष पवन, मास्टर सुरजीत कोहाड़, मास्टर कर्णसिंह कोहाड़वास, कर्मपाल कोहाड़ यूपी, बलजीत जाटान और वरिष्ठ पत्रकार सुनील कोहाड़ मौजूद रहे।

व्यापारी से रोहित गोदारा गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती,

Leave a Comment