किसानों का आरोप—बिना मुआवजा दिए जबरन लगाए जा रहे टावर
Narnaund News: नारनौंद उपमंडल के दर्जनों गांवों के किसानों ने खेतों में लगाए जा रहे हाईटेंशन बिजली टावरों के (High Tension Electricity Tower) विरोध में मोर्चा खोल दिया है। उचित मुआवजा न मिलने और अलग-अलग दरें तय किए जाने से नाराज किसानों ने Narnaund SDM कार्यालय पर (Farmers Protest Narnaund) विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम विकास यादव को ज्ञापन सौंपा और काम रोकने की चेतावनी दी।
High Tension Electricity Tower Compensation
नारनौंद क्षेत्र के गांव पेटवाड़ में बन रहे पावर हाउस से विभिन्न गांवों की ओर पांच अलग-अलग हाईटेंशन लाइनें निकाली जा रही हैं। बिजली कंपनी द्वारा इसके लिए किसानों के खेतों में High Tension Electricity Tower लगाने का काम शुरू किया गया है, जिसका किसान लगातार विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को गांव पेटवाड़, खांडा खेड़ी, भकलाना, थुराना और बास गांव के किसान एकत्रित होकर नारनौंद उपमंडल कार्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया उसके बाद एसडीएम विकास यादव से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया।
नारनौंद किसान प्रदर्शन
किसानों का आरोप है कि कंपनी ने बिना उचित मुआवजा दिए जबरन खेतों में High Tension Electricity Tower लगा रही है। किसानों ने मांग की है कि सरकारी गजट नोटिफिकेशन के अनुसार पहले मार्केट रेट के हिसाब से जमीन की कीमत तय की जाए और टावर लगाने से पहले किसानों को मुआवजा दिया जाए। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
किसान कुलवंत सिंह, विजय, अनूप दिनेश, पवन, कुलवंत, बलजीत, दीपक, प्रदीप, साहिल ने बताया की हमारे खेतों से हाईटेंशन लाइन जा रही है और टावर लगाए जा रहे हैं। पहले भी हमने काम रुकवाया था, लेकिन कंपनी दोबारा काम शुरू कर रही है। न तो फसल का मुआवजा दिया जा रहा है और न ही जमीन का। अलग-अलग किसानों को मुआवजे की अलग-अलग दरें बताई जा रही हैं।
एचवीपीएन और प्रशासन द्वारा हमें डराने की कोशिश की जा रही है। सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक पहले मार्केट रेट तय होना चाहिए और टावर लगने से पहले मुआवजा मिलना चाहिए। पुराने टावरों का मुआवजा भी अभी तक बकाया है। सरकार जमीन की कीमत 60 लाख रुपये प्रति एकड़ आंक रही है, जबकि मार्केट रेट डेढ़ करोड़ रुपये के आसपास है। हमें डेढ़ करोड़ रुपये के हिसाब से मुआवजा दिया जाए, वरना हम High Tension Electricity Tower नहीं लगने देंगे।
SDM विकास यादव ने बताया : किसानों ने अपनी समस्याएं और मांगें रखी हैं। हमने उनकी बातों को गंभीरता से सुना है और उनका ज्ञापन भी लिया है। किसानों की जो भी जायज मांगें हैं, उन्हें समाधान के लिए उच्च अधिकारियों तक भेज दिया जाएगा।










