Narnaund cyber fraud: पंचायत समिति से निकले 14 लाख गायब
Narnaund Panchayat Scam: सरकार ने गांव के विकास के लिए लाखों रुपए पंचायत के खाते में एसएफसी स्कीम के तहत डाले थे लेकिन विकास के लिए डाली गई इस राशि पर साइबर ठगों ने ढाका डाल डालकर खातों से 21 लाख 60 की राशि गायब कर डाली और पंचायत को इसकी कानों कान तक खबर नहीं लगी। इसकी पूरी रिपोर्ट जिला परिषद के सीईओ को भेज दी गई है।
राज्य वित्त आयोग द्वारा गांव के विकास के लिए अलग-अलग समय पर स्कीम के तहत ग्राम पंचायत के खातों में राशि डाली जाती है इस राशि पर साइबर ठगों की नजर कैसे पड़ी यह आने वाले समय में खुलासा होगा। नारनौंद ब्लॉक की 30 पंचायत में से तीन पंचायत के खातों में लाखों रुपए की गड़बड़ी ( Haryana panchayat scam) पाई गई है।
Panchayat account scam
Narnaund BDPO की तरफ से सभी ग्राम सचिव को आदेश दिए गए थे कि वह अपनी अपनी पंचायत के खातों की सही जानकारी जूटाकर पेश करें। सभी ग्राम सचिव ने जब पंचायत के खातों को चैक किया तो गांव कापड़ों की पंचायत के खाते में से 13 लाख रुपए गायब (Kapro panchayat 13 lakh missing) मिले, ग्राम पंचायत कोथ कलां से 3 लाख 60 हजार, ग्राम पंचायत माढ़ा से पांच लाख गायब पाए गए। इस राशि को निकालने के लिए ग्राम पंचायत या ग्राम सचिव की तरफ से कोई पत्र या रसीद जारी नहीं की गई थी। उसके बावजूद भी बैंक से यह राशि गायब पाई गई। इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर जिला परिषद की सीईओ को भेज दी गई है। वही ब्लॉक समिति के खातों से भी 14 लाख रुपए गायब मिले (Haryana panchayat scam) हैं।
बैंक की खातों से यह राशि निकलने पर सभी सरपंचों में भय माहौल पैदा हो गया है कि उनकी आज्ञा के बिना बैंक से कैसे राशि गायब हो सकती है यह बड़े फ्रॉड की तरफ इशारा करती है अगर ऐसे ही आगे भी होता रहा तो गांव के विकास में कॉफी रुकावटें पैदा होगी।








