नारनौंद की बहू गई कनाडा, बहन को छोड़ने आई जींद की युवती गायब | Narnaund News

By sunilkohar

Published On:

कनाडा जा रही बहन को छोड़ने आई साली गायब

---Advertisement---

Bahu Gayi Canada : नारनौंद में कनाडा जा रही बहन को छोड़ने आई साली गायब

Narnaund News : नारनौंद की एक बहू कनाडा जा रही थी और उसे विदा करने के लिए मायके से उसके परिजन व चचेरी बहन भी जींद से नारनौंद आए हुए थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में बहन को छोड़ने आई युवती गायब हो गई। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Jind Dhathrath girl missing in Narnaund

जींद जिले के गांव ढाठरथ निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं, जिनमें तीन लड़कियां और एक लड़का है। उसकी भतीजी की शादी नारनौंद निवासी सुमेश के साथ हुई है। उसकी भतीजी का कनाडा का वीजा लगा था और 25 नवंबर को उसकी फ्लाइट थी। भतीजी को कनाडा रवाना होने से पहले आशीर्वाद देने के लिए वह अपनी बेटी के साथ नारनौंद आया था।

Bride went Canada sister missing

पीड़ित पिता ने बताया कि वह अपनी भतीजी को एयरपोर्ट छोड़ने के लिए अन्य परिजनों के साथ चला गया था और घर पर उसकी बेटी अकेली रह गई थी। जब वे भतीजी को एयरपोर्ट छोड़कर वापस नारनौंद अपने दामाद सुमेश के घर पहुंचे, तो उनकी 19 वर्षीय बेटी घर से गायब मिली। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा।

नारनौंद पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवती की तलाश के लिए घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ अन्य पहलुओं से भी मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment