कहासुनी की रंजिश में युवक पर चिलम से हमला
Kharkhoda News: बरात में हुई कहासुनी की रंजिश में सैदपुर गांव में एक युवक पर चिलम से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि Wedding Vivad में गांव के ही एक युवक ने रास्ता रोककर आग से भरी हुक्के की चिलम से उसके सिर पर कई वार किए। Saidpur village Vivad में युवक को आठ चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
खेड़ी माजरा में बरात में कहासुनी
सोनीपत जिले के गांव सैदपुर निवासी निखिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 नवंबर को वह गांव खेड़ी माजरा में एक बरात में गया था। वहां उसकी संदीप के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। हालांकि साथियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया था। इसके बाद 24 नवंबर की शाम वह मेडिकल स्टोर से शहद लेकर घर लौट रहा था।
इसी दौरान संदीप एक घर से आग से भरी हुक्के की चिलम लेकर आया और उसे गली में रोक लिया। Kheri Majra बरात में हुई कहासुनी को लेकर बातचीत के दौरान संदीप ने चिलम से उसके सिर पर कई वार कर दिए। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने उसे छुड़वाया। आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
Saidpur village Vivad में घायल को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे PGI Rohtak रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है।












