दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कैंटर से टकराई कार | PilluKhera Mandi Accident

By sunilkohar

Published On:

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कैंटर से टकराई कार | PilluKhera Mandi Accident

---Advertisement---

PilluKhera Mandi Accident: जींद जिले के पिल्लूखेड़ा क्षेत्र में गांव गांगोली के पास गुरुवार को दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे पर ब्रेजा कार और कैंटर की टक्कर हो गई। Gangoli Accident में आर्मी मेजर समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। Delhi Katra Expressway Accident में घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
गांगोली एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। देबानजान शाह अपनी पत्नी व बेटी के साथ ब्रेजा कार में सवार होकर पंजाब से दिल्ली जा रहे थे। कार को पंजाब के मलेरकोटला निवासी कुलविंद्र चला रहे थे। बताया जा रहा है कि कार Delhi Katra Expressway से दिल्ली की तरफ जा रही थी, गांगोली के पास आगे चल रहे कैंटर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रही ब्रेजा कार कैंटर से टकराकर उसके नीचे जा घुसी।
Gangoli Road Accident में कार चालक कुलविंद्र के अलावा मेजर, उनकी पत्नी और घायल की जेब से मिले आई कार्ड से उनकी पहचान देबानजान शाह के रूप में हुई, जिस पर मेजर रैंक लिखा हुआ था। वहीं कार चालक की पहचान मलेरकोटला निवासी कुलविंद्र में हुई।

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे एक्सीडेंट में कार सवार चार लोग घायल

Delhi Katra Expressway Accident में सभी घायलों को जींद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी राजकुमार ने Gangoli Accident की पुष्टि करते हुए बताया कि दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे एक्सीडेंट में कार सवार चार लोग घायल हुए हैं और सभी का रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है।

Leave a Comment