बरवाला में खरीदारी करने आए व्यक्ति की जेब से 50 हजार रुपये चोरी, CCTV में कैद हुए 3 युवक | Barwala Hisar News

By sunilkohar

Published On:

बरवाला में खरीदारी करने आए व्यक्ति की जेब से 50 हजार रुपये चोरी, CCTV में कैद हुए 3 युवक | Barwala Hisar News

---Advertisement---

Pickpocketing in Barwala

Barwala Hisar News: बरवाला में खरीदारी करने आना एक व्यक्ति को उस समय भारी पड़ गया जब एक व्यक्ति की जेब से युवकों ने 50 हजार रुपयों की नकदी चोरी कर ली (Pickpocketing in Barwala) और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hisar Pickpocketing CCTV : बरवाला में चोरी की वारदात

हिसार जिले के गांव बालक निवासी बलबीर ने बताया कि गांव बालक में एक कार्यक्रम होना है उसको लेकर वह अन्य दो लोगों को साथ लेकर बरवाला में खरीदारी करने के लिए आया था। इस दौरान जब वह पुराना बस अड्डा इलाके में स्थित अमूल डेयरी से संबंधित सामान खरीदने के लिए उसकी दुकान पर गए और सामान के लिए बातचीत करने लगे तो तीन युवक भी उस दुकान में पहुंच गए व खरीदारी करने की बात कही और सामान देखने लगे।
इस बीच एक युवक ने बलबीर की जेब से 50 हजार रुपयों की नकदी निकाल ली व वहां से चला गया। सामान लेने के बाद जब दुकानदार को पैसे देने लगे तो इस बात का पता चला कि जेब से नकदी गायब ( Pickpocketing in Barwala) है।

Cash Stolen in Barwala

यह पूरा मामला दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। जब दुकान में लगे कैमरे की जांच की गई तो पता चला कि उनकी नकदी दुकान में आए तीन युवकों में से एक के द्वारा निकाली गई है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से युवकों की तलाश कर रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंच सकें।

Leave a Comment