जींद में शादी की तैयारियों के बीच 31 तोले सोने के जेवरात चोरी, मचा हड़कंप | Jewellery Theft Case

By sunilkohar

Published On:

जींद में शादी की तैयारियों के बीच 31 तोले सोने के जेवरात चोरी, मचा हड़कंप | Jewellery Theft Case

---Advertisement---

सेक्टर-7 जींद जेवरात चोरी

Jind Latest News: जींद में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अज्ञात चोरों ने शादी वाले घर को निशाना बनाया और तैयारियों के बीच 31 तोले सोने के पुश्तैनी जेवरात चोरी करके फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-7 निवासी राजेंद्र ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं, जो पढ़ाई के लिए कनाडा गए हुए हैं। सेक्टर-7 जींद स्थित आवास पर उनके साथ उनके भाई राकेश के लड़का व लड़की रहते हैं। राजेंद्र के दोनों बच्चों की शादी आगामी 14 दिसंबर को तय की गई है और इस समय घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं।

शादी की तैयारियों के बीच घर में घुसा चोर

शिकायतकर्ता राजेंद्र के मुताबिक, जब उन्होंने घर की अलमारी में रखे अपने पुश्तैनी जेवरात संभाले, तो वे गायब मिले। उन्होंने पूरे घर को छान मारा, लेकिन जेवरात का कोई सुराग नहीं लगा। उन्हें शक है कि कोई अज्ञात चोर शादी की तैयारियों के बीच घर में घुसा और जेवरात चोरी करके फरार हो गया।

चोरी हुए आभूषणों का विवरण:

  • सोने के गले के सेट (तीन अलग-अलग सेट): कुल वजन साढ़े सात तोले (3 तोले, 2 तोले और 2.5 तोले)

  • सोने का एक अन्य गले का सेट: 2 तोले

  • कानों के आभूषण (दो सेट): डेढ़ तोला (1 तोला और आधा तोला)

  • जेंट्स सोने की अंगूठियां (5 नग): करीब 5 तोले

  • सोने के कड़े (4 नग): 8 तोले

  • सोने का लॉकेट (1 नग): 1 तोला

  • सोने की चेन (1 नग): 2 तोले

  • सोने की गिन्नी (4 नग): 4 तोले

पीड़ित राजेंद्र ने पुलिस से गुहार लगाई है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द चोरी हुए पुश्तैनी आभूषण बरामद किए जाएं। सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है।

Leave a Comment