नारनौंद की बहू गई कनाडा, बहन को छोड़ने आई जींद की युवती गायब | Narnaund News

कनाडा जा रही बहन को छोड़ने आई साली गायब

Narnaund News : नारनौंद की एक बहू कनाडा जा रही थी और उसे विदा करने के लिए मायके से उसके परिजन व चचेरी बहन भी जींद से नारनौंद आए हुए थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में बहन को छोड़ने आई युवती गायब ( Jind Dhathrath girl missing in Narnaund) हो गई। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।