नारनौंद में हाईटेंशन बिजली टावर लगाने का विरोध, किसानों ने SDM को सौंपा ज्ञापन | High Tension Electricity Tower
Narnaund News: नारनौंद उपमंडल के दर्जनों गांवों के किसानों ने खेतों में लगाए जा रहे हाईटेंशन बिजली टावरों के (High Tension Electricity Tower) विरोध में मोर्चा खोल दिया है। उचित मुआवजा न मिलने और अलग-अलग दरें तय किए जाने से नाराज किसानों ने Narnaund SDM कार्यालय पर (Farmers Protest) विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम विकास यादव को ज्ञापन सौंपा और काम रोकने की चेतावनी दी।







