Motilal Nehru School of Sports Rai Admission 2027-28
हरियाणा का एकमात्र सरकारी खेल स्कूल मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय राई Sonipat में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए ( Sports School Admission ) दाखिला प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी। Sports School Rai Sonipat में पांचवीं और सातवीं कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। पांचवीं कक्षा में 100 सीटें निर्धारित की गई हैं। सातवीं कक्षा में करीब 40 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
Haryana Sports School Admission Form
प्राचार्य एवं निदेशक दिनेश कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि Sports School Rai Sonipat में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक किए जा सकेंगे। अभ्यर्थियों को 500 रुपए विलंब शुल्क के साथ 1 जनवरी से 7 जनवरी 2027 तक आवेदन करने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा। इसके बाद फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में पीईएसएटी (फिजिकल टेस्ट) आयोजित किया जाएगा।
लिखित परीक्षा फरवरी के तीसरे या चौथे सप्ताह में होगी। Sports School Rai Sonipat प्रवेश का अंतिम परिणाम मार्च 2027 के पहले सप्ताह में घोषित किया जाएगा। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की आयु की गणना 31 मार्च 2027 को आधार मानकर की जाएगी। पांचवीं कक्षा में दाखिले के लिए आयु 9 से 11 वर्ष निर्धारित की गई है। सातवीं कक्षा में प्रवेश के लिए आयु 11 से 13 वर्ष रखी गई है। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ओएसपी श्रेणी के तहत आठ खेलों को शामिल किया गया है।













