जनक खाप का बड़ा फैसला: बलराम नागल बने उपप्रधान, कार्यकारिणी भंग और इन मुद्दों पर सख्त रुख
जनक खाप द्वारा सोनीपत जिले के छिनौली गांव में सर्वखाप सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जनक खाप के प्रधान उमेद सिंह कोहाड़ ने की। इस सम्मेलन में हरियाणा, यूपी, दिल्ली और राजस्थान सहित आसपास के राज्यों के खाप प्रतिनिधियों ने शिरकत कर देश में फैल रही सामाजिक बुराइयों को मिटाने के लिए पुरजोर समर्थन करते हुए अनेक बड़े फैसले लिए। छिनौली गांव में सर्वखाप सम्मेलन में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रविन्द्र कोहाड़ ने भी शिरकत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस दौरान बलराम नागल को सर्वसम्मति से जनक खाप का उपप्रधान चुना गया। वहीं 15 सदस्यों की कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से भंग कर दिया गया और भविष्य के निर्णय खाप प्रधान व उपप्रधान द्वारा लेने का फैसला लिया गया है।







