दो भाइयों पर लोहे की रॉड से हमला
हांसी समाचार: हांसी क्षेत्र के गांव उमरा में रात के समय दो युवक एक घर में घुस गए और दो भाइयों पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों भाई घायल हो गए, जबकि अन्य लोगों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
गलत नीयत से घुसे
हांसी सदर थाना पुलिस को दिए बयान में गांव उमरा निवासी देव पुत्र संतलाल ने बताया कि वे चार भाई-बहन हैं, जिनमें दो बहनें और दो भाई हैं। उसकी बहनें बड़ी हैं और वह सबसे छोटा है। रात को वह अपने परिवार के साथ सो रहा था। करीब साढ़े 12 बजे जब वह पानी पीने के लिए उठकर कमरे से बाहर आया, तो देखा कि उसके घर में दो युवक गलत नीयत से घुसे हुए हैं।
जान से मारने की धमकी
शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने उन दोनों युवकों का विरोध किया, तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया। झगड़े की आवाज सुनकर उसका भाई जयभगवान उठकर बाहर आया, तो हमलावरों ने उस पर भी वार कर दिए। इसके बाद उसकी मां व बहन उठकर बाहर आईं, तो वे उनके साथ भी झगड़ने लगे। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।
नागरिक अस्पताल हिसार रेफर
पीड़ित युवक ने बताया कि हमलावरों द्वारा लोहे की रॉड से हमला करने के कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं और वह खून से लथपथ हो गया। इसके बाद परिजन उसे हांसी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे नागरिक अस्पताल हिसार रेफर कर दिया। हमले की सूचना मिलते ही सदर थाना हांसी पुलिस सिविल अस्पताल हिसार पहुंची और घायल देव के बयान दर्ज किए।
रंजिश के चलते परिवार के साथ झगड़ा
पुलिस ने गांव उमरा निवासी मोनू पुत्र गांधी व एक अन्य युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि दो महीने पहले मोनू के परिवार के साथ उनका झगड़ा हुआ था और इसी रंजिश के चलते अब घर में घुसकर उन पर हमला किया गया है।
पेटवाड़ में फायरिंग, व्यापारी से रोहित गोदारा गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती,
खाप का बड़ा फैसला: कार्यकारिणी भंग और इन मुद्दों पर सख्त रुख,
नारनौंद साइबर ठगी: 3 पंचायतों और ब्लॉक समिति से 35.60 लाख की साइबर ठगी,
नारनौंद की बेटी खुशी ने Azerbaijan में जीता ब्रॉन्ज मेडल, गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत,
नारनौंद की बहू गई कनाडा, बहन को छोड़ने आई जींद की युवती गायब,
नारनौंद के पाली गांव से खरीदारी करने गई युवती लापता,








