जींद में चोरों का आतंक: 3 अलग-अलग घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी | Jind Crime News

जींद में चोरों का आतंक: 3 अलग-अलग घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी | Jind Crime News

जींद में चोरों का आतंक लगातार बढ़ रहा। शहर में  तीन अलग-अलग स्थानों पर चोरों ने मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। वारदात के समय मकान मालिक घरों से बाहर थे। चोर मकानों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। संबंधित थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।