Jind DJ Vivad: डीजे बंद कराने गई डायल 112 टीम पर हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल
Jind DJ Vivad : जींद जिले के जुलाना क्षेत्र में देर रात शादी समारोह में बज रहा डीजे बंद कराने पहुंची डायल 112 पुलिस टीम पर युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की, उनकी वर्दी फाड़ी और जान से मारने की धमकी दी। हमले में ईआरवी 371 के इंचार्ज ईएएसआइ बिजेंद्र सिंह, ईएचसी जसबीर सिंह और एसपीओ दलशेर घायल हो गए। पुलिस ने सोमी फौजी, जोगिंद्र और मोहित समेत 5 से 7 अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।






