सिरसा में पंचायती जमीन विवाद: धान कटाई को लेकर बढ़ा तनाव, पुलिस पहुंची तो दिखाया कोर्ट का स्टे!
सिरसा न्यूज | रतिया क्षेत्र के गांव चिम्मो में तीन एकड़ पंचायती जमीन पर धान की कटाई को लेकर बोलीदाता और प्रशासन आमने-सामने हो गए। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मामले का पता चलने पर बीडीपीओ अनिल कुमार बिश्नोई भी मौके पर पहुंचे। दूसरे पक्ष की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों को स्टे के आदेश दिखाने पर प्रशासनिक अधिकारी वापस लौट आए। जिसके बाद बोलीदाता पक्ष ने धान की कटाई की।








