फतेहाबाद आज की ताजा खबर- नशा तस्करी कर बनाई 7.15 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज
फतेहाबाद आज की ताजा खबर : नशे का कारोबार कर काली कमाई से संपत्ति बनाने वालों पर सिरसा पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में फतेहाबाद जिले के भूना निवासी गेजा पुत्र पाला राम की 7 लाख 15 हजार रुपये की चल-अचल संपत्ति फ्रीज कर दी गई है। अब आरोपी इन संपत्तियों को बिना अनुमति बेच या किसी दूसरे के नाम हस्तांतरित नहीं कर सकेगा।








