Bhiwani News: दुर्जनपुर गांव से दिनदहाड़े विवाहिता लापता, ढाई साल की बेटी को भी ले गई साथ; पुलिस तलाश में जुटी
Bhiwani News: भिवानी जिले के बवानी खेड़ा क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 11 नवंबर की दोपहर करीब 3 बजे 22 वर्षीय विवाहिता एकता बिना किसी को कुछ बताए घर से अचानक लापता हो गई। वह अपने साथ अपनी ढाई साल की मासूम बेटी को भी ले गई है।









