राशन डिपो का लाइसेंस देने के बदले AFSO रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू, एक लाख की रिश्वत सहित फूड सप्लाई ऑफिसर गिरफ्तार
AFSO रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू: हरियाणा में राशन डिपो का लाइसेंस देने के बदले AFSO रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। भिवानी एसीबी की टीम ने फूड सप्लाई सहायक अधिकारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने पीड़ित से डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत की डिमांड की थी और इससे पहले वह 20 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर ले चुका था।







