कैथल आज की ताजा न्यूज : कैथल जिले के गांव सिनंद से धनौरी रोड पर पुरानी रंजिश के चलते वैगनआर कार को थार से टक्कर मारने और फिर साथियों के साथ पहुंचकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर 7 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव सिनंद निवासी चुड़िया ने बताया कि 29 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजे वह अपने काका बजीरा सिंह के साथ वैगनआर कार में सवार होकर सिनंद से धनौरी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सामने से काले रंग की थार तेज गति से आई। थार को देखकर उसने अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर दी, लेकिन चालक ने जानबूझकर उनकी वैगनआर को टक्कर मार दी और मौके से भागने लगा।
शिकायतकर्ता ने थार चालक की पहचान गांव के ही मनप्रीत के रूप में बताई है। उसका आरोप है कि मनप्रीत के साथ गाड़ी में दो अन्य व्यक्ति भी थे, जिन्होंने नीचे उतरकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद दूसरी गाड़ी में 4 अन्य युवक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सभी आई-20 कार में बैठकर चले गए।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि थार चालक मनप्रीत भी आई-20 के बोनट पर बैठकर धमकी देता हुआ गया। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Agniveer Bharti Rally Hisar 2027: हिसार में 16 से 25 जनवरी 2027 तक अग्निवीर भर्ती रैली,
हांसी में चोरों का अनोखा तरीका: कंबल ओढ़कर सोए, फिर दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी,
हांसी-जींद रोड पर हादसा: छत से गिरने से सुपरवाइजर की मौत, दो के खिलाफ मामला दर्ज ,
हांसी आज की ताजा खबर: चोरी की बाइक के साथ फतेहाबाद का चोर गिरफ्तार,











1 thought on “कैथल: सिनंद-धनौरी रोड पर पुरानी रंजिश में थार से वैगनआर को मारी टक्कर, 7 पर Fir दर्ज”