Kaithal Accident: चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली में चालक को आई नींद की झपकी, पलटने से मौत
Kaithal Accident News: हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर क्योड़क के पास नींद की झपकी आने से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से चालक की मौत हो गई। अम्बाला जिले के गांव मालवा निवासी हरविलास (33) के रूप में हुई है। हरविलास पिहोवा से पराली से भरी ट्रॉली खाली करने के बाद वापस कैथल आ रहा था।








