Verification: eefe237ed2c24d7f

Bike Pickup Accident: झज्जर में पिकअप बाइक की टक्कर, बाइक सवार की मौत

bike pickup accident : झज्जर जिले के गांव गुढ़ा के पास पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर में रेवाड़ी निवासी 47 वर्षीय हंसराज की मौत हो गई। हादसे में घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

हिसार में दिवाली के दिन दर्दनाक हादसा: स्विफ्ट गाड़ी पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, चार घायल

Hisar Diwali accident : हरियाणा के हिसार जिले में दिवाली के दिन बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीसवाला गांव के पांच दोस्त स्विफ्ट गाड़ी में नई गाड़ी और बाइक खरीदने जा रहे थे, तभी रावलवास खुर्द रोड पर गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे में 25 वर्षीय रामचंद्र की मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हिसार में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बिहार के मजदूर की मौत, दूसरा घायल

Hisar Tractor accident : हिसार-राजगढ़ रोड पर पनिहार चक्क के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बिहार के दो मजदूरों में एक की मौत, दूसरा घायल। हादसे के बाद चालक फरार।

Ratia Crane Accident : क्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार

रतिया के संजय गांधी चौक पर क्रेन की चपेट में आने से 62 वर्षीय गुरदेव कौर की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक क्रेन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने क्रेन को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer