Verification: eefe237ed2c24d7f

O.P. Jindal Modern School: नई शिक्षा नीति युवाओं को बनाएगी चरित्रवान, रोजगारपरक और कौशल युक्त – CM

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को हिसार में O.P. Jindal Modern School में नई शिक्षा सुविधाओं के उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने स्कूल परिसर में ‘उत्कर्ष’ प्रशासनिक ब्लॉक, ‘उदय’ एसईएन विंग, ‘उद्गम’ स्विमिंग पूल तथा ‘उत्सव’ ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समारोह पूर्व मंत्री, महान उद्योगपति, समाजसेवी और राष्ट्र निर्माता स्वर्गीय ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती के कार्यक्रमों की श्रृंखला की कड़ी में आयोजित किया जा रहा है। उस महान विभूति को श्रद्धापूर्वक नमन एवं वंदन करता हूं।

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer