नारनौंद: कोथ कलां से युवती लापता, परिजनों को सोता छोड़ घर से निकली | Narnaund Girl Missing
Narnaund Girl Missing: हिसार जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव कोथ कलां से एक युवती रात को अचानक अपने ही घर से लापता हो गई। परिजन सुबह उठे तो युवती गायब थी। वे इसकी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने युवती के चाचा की शिकायत पर उसकी भतीजी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी।









