हरियाणा रोडवेज हड़ताल आज की ताजा खबर: हिसार समेत कई डिपो में बसों का चक्का जाम
हरियाणा रोडवेज हड़ताल आज की ताजा खबर: हरियाणा रोडवेज के हिसार डिपो में कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर शुरू हुई हड़ताल सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रही। रोडवेज कर्मचारी यूनियनों ने शहर में जोरदार रोष प्रदर्शन करते हुए सरकार और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि वे काम छोड़ने के अपने फैसले पर अडिग हैं और जब तक उनकी सभी लंबित मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक हड़ताल जारी रखेंगे।








