जींद आज का ताजा समाचार : धान के 800 कट्टे लेकर निकला ट्रक रास्ते से गायब, ट्रांसपोर्ट और आढ़तियों में हड़कंप
जींद आज का ताजा समाचार : जींद जिले की अलेवा अनाज मंडी से बारीक किस्म (मुंछल) के 800 बैग धान लोड करके टोहाना स्थित श्री कृष्णा राइस मिल के लिए चला ट्रक चालक संदिग्ध परिस्थितियों में रास्ते में ही लापता हो गया। करीब 20 लाख रुपए कीमत का यह धान सोमवार देर शाम तक भी राइस मिल नहीं पहुंचा, जिससे आढ़तियों और परचेजरों में हड़कंप मच गया। मंगलवार को आढ़ती एसोसिएशन ने अलेवा थाना प्रभारी से मुलाकात कर मामले की जांच की मांग की।








