Verification: eefe237ed2c24d7f

जनकल्याण के लिए समर्पित रहे केंद्र सरकार का 11 वर्षों का कार्यकाल : Cabinet Minister Krishan Lal Pawar

2 minutes, 3 seconds Read

The 11-year tenure of the Central Government was dedicated to public welfare: Cabinet Minister Krishan Lal Pawar

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!



कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा है कि केंद्र सरकार का 11 वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित रहा है। इस कार्यकाल में समाज के सभी वर्गों विशेषकर अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। वे बुधवार को केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों के संदर्भ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।


कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अपने संबोधन में कहा कि अपने कार्यकाल में मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। जनधन योजना के माध्यम से करोड़ों गरीबों को बैंकिंग से जोड़ा गया है और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर ने सरकारी योजनाओं का लाभ बिना बिचौलियों के सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाया हैं। नोटबंदी और कालेधन के खिलाफ उठाए गए कदमों ने समानांतर अर्थव्यवस्था पर प्रभावी अंकुश लगाया हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भारत ने मेड इन इंडिया वैक्सीन बनाकर न केवल अपने नागरिकों को सुरक्षित किया, बल्कि वैश्विक स्तर पर कई देशों की सहायता की है। स्टार्टअप और रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी निर्माण को बढ़ावा दिया गया हैं। स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान जैसे कदम आत्मनिर्भरता की मिसाल हैं।


कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों लोगों को पक्के घर दिए हैं वहीं उज्ज्वला योजना ने करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई है। स्वच्छ भारत मिशन ने स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाया और आयुष्मान भारत योजना ने गरीबों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा तीन तलाक पर कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाया गया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने सामाजिक सोच को बदला। आज महिलाएं भारतीय सेना में स्थायी कमीशन का हिस्सा बनकर राष्ट्र सेवा में योगदान दे रही हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गांव-गांव तक इंटरनेट और डिजिटल सेवाओं का विस्तार हुआ। अब बैंकिंग, भुगतान, शिक्षा और व्यापार अब स्मार्टफोन पर संभव हैं। प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना, भारतमाला, सागरमाला ने सड़क, रेल, जलमार्ग, और हवाई संपर्क को नई गति दी। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत करोड़ों किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये सीधे खाते में मिल रहे हैं। मृदा स्वास्थ्य कार्ड, सूक्ष्म सिंचाई, और ई-नाम जैसी योजनाओं ने खेती को आधुनिक बनाया। 500 से अधिक मंडियां डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी, जिससे किसानों को उचित मूल्य मिल रहा है।


उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति ने जम्मू-कश्मीर को मुख्यधारा में जोड़ा। उरी और पुलवामा जैसे हमलों के बाद सर्जिकल और एयर स्ट्राइक ने भारत की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई ने भारत की शक्ति का परिचय दिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण भारतीय संस्कृति और स्वाभिमान का प्रतीक है। यह मंदिर केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारतीयों की आस्था और गर्व का प्रतीक है।


कार्यशाला में घोषणा की गई कि संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। सभी कार्यकर्ता देश के विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे, ताकि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जा सके।

इस कार्यक्रम में हांसी विधायक विनोद भ्याना, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री जेपी दलाल, पूर्व मंत्री अनूप धानक, पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, मेयर प्रवीण पोपली, जिला परिषद चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा, भाजपा हिसार जिलाध्यक्ष आशा खेदड़, हांसी जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया, पूर्व जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer