---Advertisement---

Hisar News : हिसार में मकान की खिड़की तोड़ घुसे चोर, लाखों रूपए की नगदी व जेवरात चोरी

Follow Us
Hisar News : हिसार में मकान की खिड़की तोड़ घुसे चोर, लाखों रूपए की नगदी व जेवरात चोरी
---Advertisement---
Thieves broke into house in Hisar Village in Kirada, stole cash and jewellery worth lakhs of rupees

हिसार जिले के किराड़ा गांव में खिड़की तोड़ घुसे चोरों ने लाखों रूपए व जेवरात चुराए

Hisar News : हिसार जिले के अग्रोहा क्षेत्र के गांव किराड़ा में रात को अज्ञात चोरों ने एक मकान में सेंधमारी कर दी। चोर मकान की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और मकान में रखे दो लाख रूपए से ज्यादा की नगदी, सोने के जेवरात सहित 6 लाख से ज्यादा का सामान चोरी करके मौके से भाग गए। अग्रोहा थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच षुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अग्रोहा थाना पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के गांव किराड़ा निवासी विनोद कुमार ने बताया कि 23 मई की रात को वो अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद अपने मकान में ही सो गया था। रात को कोई अज्ञात चोर उसके मकान के कमरे की पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने मकान में रखी लोहे की अलमारी में रखे दो लाख 54 हजार रूपए व सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। विनोद ने बताया कि जब सुबह उनकी आंख खुली तो मकान में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था।

विनोद ने बताया कि कमरे मे रखी लोहा सन्दुक मे से 2 लाख 54 हजार रुपये व एक गले का हार सोना 2 तोला ,2 अगुठी सोना ,1 माथे का टिका,1 जोडी कानो की बाली सोना, 1 नाक की तिली सोना,1 जोडी पाजेब चादी, कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरक्षण करने के बाद विनोद कुमार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

प्रेम प्रसंग के चलते लड़का लड़की नहर में कूदे, लड़की की मौत, लड़के की तलाश जारी,

हरियाणा सरकार ने मॉडल ट्रांसफर पॉलिसी की लॉन्च, कर्मचारियों के नई आदर्श ट्रांसफर पॉलिसी 2025 के तहत होंगे तबादले,

अग्रोहा बरवाला वाला मार्ग पर एक्सीडेंट, बाइक सवार महिला की मौत, युवक गंभीर,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer