---Advertisement---

Haryana Breaking, लड़का लड़की ने नहर में लगाई छलांग, लड़के की तलाश जारी, लड़की की मौत

Follow Us
Haryana Breaking, लड़का लड़की ने नहर में लगाई छलांग, लड़के की तलाष जारी, लड़की की मौत
---Advertisement---
Haryana Breaking, boy and girl jump into the canal

कुरूक्षेत्र के झांसा में भाखड़ा नहर में कूदा प्रेमी जोड़ा

Haryana Breaking : हरियाणा के कुरूक्षेत्र के झांसा में शनिवार की दोपहर को एक लड़का लड़की ने संदिग्ध परिस्थितियों में भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। इसको देख लोगों की नहर पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखौर प्रगट सिंह मौके पर पहुंचे। गोताखौर ने युवती को तो निकाल लिया लेकिन लड़के की तलाश जारी है। लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अंबाला रेफर किया गया, परंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक दृश्टि से मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर को करीब डेढ़ बजे एक लड़का लड़की कुरूक्षेत्र जिले के झांसा गांव स्थित भाखड़ा नहर के पुल पर पहुंचे और दोनों पुल से एक साथ भाखड़ा नहर में कूद गए। लड़का लड़की की ये हरकत देख वहां पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और बचाने का प्रयास किया। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा दोनों को बचाने के लिए गोताखौर प्रगट सिंह को बुलाया। लड़के की पहचान कुरूक्षेत्र जिले के दुनिया माजरा गांव के युवक के रूप में हुई है जबकि लड़की पास के ही गांव की बताई जा रही है।

गोताखौर और स्थानीय लोगों ने लड़की को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला। उसे उपचार के लिए झांसा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डाॅक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसका प्राथमिक उपचार कर उसे अंबाला रेफर कर दिया। लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं काफी प्रयास करने के बावजूद भी लड़के का कोई सुराग नहीं लगा। लड़के की तलाश में गोताखोर लगे हुए हैं। पुलिस ने मृतक लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है। इस हादसे की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन अभी तक लड़का लड़की के परिजनों में से किसी के ब्यान दर्ज नहीं किए गए हैं।

इस संबंध में झांसा थाना प्रभारी गुलाब सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि षनिवार की दोपहर को लड़का लड़की ने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। जिनमें से लड़की को बाहर निकाल लिया गया, परंतु उसकी मौत हो गई। वहीं लड़के की तलाश जारी है। पुलिस ने मृतक लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है। अभी तक किसी भी परिवार की तरफ से शिकायत या ब्यान दर्ज नहीं करवाए गए हैं। आगामी कारवाई शिकायत के आधार पर की जाएगी।

हिसार एयरपोर्ट चौक से दो बदमाश गिरफ्तार, करीब एक सप्ताह पहले जींद में की फायरिंग, नारनौंद थाने में लूट का मामला दर्ज,

मुझसे शादी करोगे, शादी का झांसा देकर युवकों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Morning News: साप्ताहिक मौसम अपडेट, नागरिक अस्पताल में डॉक्टर्स ड्यूटी से नदारद, फर्श के नीचे कच्ची शराब का भंडार, चैनत पानी विवाद

June 24, 2026

Weather Alert: हरियाणा मौसम अलर्ट, 22, जून तक बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट

June 18, 2026

Mausam Abtak: मौसम का बदला मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश, 22 जिलों में बारिश और तेज आंधी का यलो अलर्ट

June 16, 2026

Morning News: हरियाणा के ताजा समाचार; हरियाणा के दो युवक मध्यप्रदेश में जिंदा जले, झज्जर में पुलिस एनकाउंटर

June 15, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer