WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

उचाना के बड़ौदा में सड़क हादसा, बस का इंतजार कर रही महिला की मौत, Uchana Road Accident

By sunilkohar

Published On:

उचाना के बड़ौदा में सड़क हादसा, बस का इंतजार कर रही महिला की मौत, Uchana Road Accident

---Advertisement---

जींद नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया

हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ ): जींद जिले के उचाना क्षेत्र के बड़ौदा गांव में सड़क हादसे में बस का इंतजार कर रही एक महिला की मौत हो गई। नरवाना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव खेड़ी जालब की रहने वाली थी। पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


 

रिश्तेदार के निधन पर शोक जताने बड़ौदा आए थे परिजन

गांव खेड़ी जालब निवासी राजेश पुत्र होशियार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे तीन भाई हैं और वह सबसे छोटा है। वह अपने परिवार के साथ गांव बड़ौदा में एक रिश्तेदार के निधन पर शोक जताने आया था।

राजेश के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे वह अपने परिजनों के साथ गांव बड़ौदा के बस स्टैंड पर खड़ा होकर अपने गांव खेड़ी जालब जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान नरवाना की तरफ से एक तेज रफ्तार गाड़ी आई और उसकी मां को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से सड़क पर गिरी महिला, अस्पताल में तोड़ा दम

राजेश ने आरोप लगाया कि गाड़ी की टक्कर लगने से उसकी मां सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद वह और उसके परिजन महिला को तुरंत उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

बड़ौदा गांव में सड़क हादसे की सूचना मिलने पर उचाना थाना पुलिस जींद के नागरिक अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। मृतका के बेटे की शिकायत के आधार पर जीप कलूजर न0 HR 55 L 2236 चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You Might Also Like

1 thought on “उचाना के बड़ौदा में सड़क हादसा, बस का इंतजार कर रही महिला की मौत, Uchana Road Accident”

Leave a Comment