लोहारी राघो रामलीला देखने जा रहे थे युवक
Latest News Narnaund Haryana: नारनौंद के मोठ रोड पर बाइक सवार युवकों का रास्ता रोककर उन पर हमला करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने ईंट मारकर बाइक को भी तोड़ा और युवकों के सिर में ईंट मारी। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को हिसार रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद हमलावर पीड़ित और उसके दोस्तों को धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।
नारनौंद निवासी विशाल ने बताया कि वह 14 अक्टूबर को आर्यान व चिराग के बाईक पर बैठकर रामलीला देखने के लिए गांव लोहारी राघो जा रहे थे। बाईक को आर्यान चला रहा था। जब हम नारनौंद से मोठ रोड पर पहुचे तो एक बाईक पर सवार नारनौंद निवासी शुभम, पोंगी व साहिल ने हमारी बाईक से पिछे से आकर आगे निकाल कर आगे खड़ी कर दी हमारी बाईक रूकवाई और साहिल ने ईन्ट उठाकर हमारी बाईक पर मारकर तोड़ दी गाली गलौच करके मुझ को जबरदस्ती से बाईक से नीचे उतार दिया और मारपीट करने लगे।

पोंगी ने नाक पर ईंट मारी तथा सुन्डा ने मेरे को सिर पर ईंट मारी उस समय आर्यान व चिराग ने छुडवाने की कोशिश की तो उनको धमकी देकर भगा दिया। जान से मारने की धमकी देकर तीनो वहां से भाग गए। सूचना मिलते ही मेरा भाई मनोज आया इलाज के लिए नारनौंद के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। बाद में हिसार रेफर कर दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।













1 thought on “Latest News: नारनौंद के मोठ रोड पर बाइक सवार युवकों पर हमला, जाने पूरा मामला”