Heritage Festival : कुल्हड़ वाली लस्सी से लेकर दूसरे राज्यों के खास उत्पादों तक, राखीगढ़ी महोत्सव में इस बार क्या-क्या होगा खास? सुरक्षा और तैयारियों को लेकर प्रशासन ने किए कौन से बड़े इंतजाम?
हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ )। अंतरराष्ट्रीय राखीगढ़ी महोत्सव में आने वाले मेहमानों का स्वागत हरियाणवी परंपरा और देसी अंदाज में कुल्हड़ में हरियाणवी लस्सी पिलाकर किया जाएगा। Rakhigarhi Mahotsav में हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ स्थानीय एवं अंतरराज्यीय उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी। इसके लिए महोत्सव स्थल पर विभिन्न स्टालों की व्यवस्था की गई है, जहां उद्यमी अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के साथ उनकी बिक्री भी कर सकेंगे। इन व्यवस्थाओं से Rakhigarhi Festival में आने वाले पर्यटकों और मेहमानों को हरियाणवी संस्कृति, खानपान और विभिन्न क्षेत्रों के उत्पादों को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।
महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को अतिरिक्त उपायुक्त एवं महोत्सव के ओवरऑल प्रभारी लक्षित सरीन ने महोत्सव स्थल पर संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
बैठक में एसडीएम विकास यादव, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुभाष चंद्र,सीटीएम हिमांशु चौहान, डीएसपी देवेंद्र सिंह डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, डीईटीसी तरुणा लांबा, डीएफएससी अनुराधा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान एडीसी लक्षित सरीन ने अधिकारियों से महोत्सव को लेकर अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली और विभागवार प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि महोत्सव से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी कर्तव्यनिष्ठा एवं गंभीरता से सुनिश्चित करें।
एडीसी ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को महोत्सव स्थल पर स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने, बिजली विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं, नगर परिषद हांसी तथा नगर पालिका नारनौंद को महोत्सव स्थल और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी उनकी जिम्मेदारियों के अनुसार आवश्यक प्रबंध समय पर पूरे करने को कहा।
कुल्हड़ में लस्सी से दिखेगी हरियाणवी मेहमाननवाजी

राखीगढ़ी महोत्सव में हरियाणा की पारंपरिक मेहमाननवाजी को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। मेहमानों को कुल्हड़ में Haryanvi Lassi पिलाकर स्वागत करना प्रदेश की देसी संस्कृति और अपनत्व की भावना को दर्शाएगा। इस पहल से महोत्सव में आने वाले लोगों को हरियाणवी खानपान और ग्रामीण जीवनशैली की झलक भी देखने को मिलेगी।
स्थानीय और अंतरराज्यीय उत्पादों को मिलेगा मंच
Heritage Festival स्थल पर स्थानीय एवं अंतरराज्यीय उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए स्टाल लगाए जा रहे हैं। इन स्टालों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों को अपने उत्पादों को लोगों तक पहुंचाने और उनकी बिक्री करने का अवसर मिलेगा। इससे स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ विभिन्न राज्यों की कला, शिल्प, उत्पादों और उद्यमशीलता से Haryana Tourism को भी बढ़ावा मिलेगा। महोत्सव में आने वाले लोग इन स्टालों पर विभिन्न उत्पादों को देख सकेंगे और अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी भी कर सकेंगे।
इस अवसर पर पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग उपनिदेशक नरेंद्र परमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
एडीसी लक्षित सरीन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महोत्सव स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि राखीगढ़ी महोत्सव हरियाणा की ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। इसलिए सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए आयोजन को सफल बनाने में योगदान दें।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार तथा अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने महोत्सव स्थल का किया दौरा:
बैठक के उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन तथा पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने समारोह स्थल का दौरा किया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।












