WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

जुलाना में गोली मारकर हत्या, कार सवार युवकों ने छाती में मारी गोली, Jind News

By sunilkohar

Published On:

जुलाना में डैनी की हत्या, कार के पास बुलाकर छाती में मारी गोली

---Advertisement---

जुलाना मर्डर केस: पुराने बस स्टैंड के पास युवक की हत्या, CCTV फुटेज से जांच में जुटी पुलिस

हरियाणा न्यूज: जींद के जुलाना के पुराने बस स्टैंड के पास कार सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक जुलाना क्षेत्र के गांव करेला का रहने वाला था और दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए आया हुआ था। युवक की हत्या के बाद कार सवार युवक मौके से फरार हो गए। जुलाना मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस पीजीआई रोहतक पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कारवाई शुरू कर दी।

 


 

दोस्तों के साथ पार्टी कर लौट रहा था डैनी, जुलाना में कार सवारों ने मार दी गोली

जुलाना में डैनी मर्डर की घटना उस समय हुई जब डैनी शुक्रवार की रात को अपने 6 दोस्तों के साथ पार्टी करके बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था कि जब वो जुलाना के पुराने बस स्टैंड के पास पहुंचे तो कार सवारों ने कार रोकी और डैनी को बातचीत करने के बहाने कार के पास बुलाया। जैसे ही डैनी कार के पास पहुंचा तो कार सवार एक युवक ने उसकी छाती में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

गोली लगने के बाद डैनी की छाती से खून निकलने लगा और वो छाती पर हाथ रखकर चल रहा है इसकी तस्वीरें पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। डैनी के दोस्त गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जुलाना डैनी हत्याकांड की सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस पीजीआई रोहतक पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतक करेला गांव के पूर्व सैनिक जगदीश का बेटा बताया जा रहा है। जिसका असली नाम कृष्ण है और सब उसे प्यार से डैनी बुलाते हैं। जगदीश पिछल्ले कुछ सालों से अपने परिवार सहित जुलाना में ही रहता है।

 

जुलाना मर्डर केस: पुराने बस स्टैंड के पास युवक की हत्या

इस संबंध में जुलाना थाना SHO कमल सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि फायरिंग की सूूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है। इस हत्याकांड में कितने लोग शामिल थे इसकी जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों के ब्यान दर्ज करने के बाद आगामी कारवाई की जाएगी।

 

Leave a Comment