Verification: eefe237ed2c24d7f

हरियाणा में महिला कर्मचारियों की हुई बल्ले बल्ले, हर महीने एक्स्ट्रा मिलेगी छुट्टी| Women employees in Haryana

0 minutes, 9 seconds Read

हरियाणा में महिला कर्मचारियों (Women employees in Haryana)  को हर महीने 2 एक्स्ट्रा छुट्टी : सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया, साल में छुट्टियां 10 से बढ़कर 22 हुईं

Haryana News Abtak : हरियाणा के विभिन्न विभागों में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहीं महिला कर्मचारी ( Women employees in Haryana ) अब महीने में 2 कैजुअल लीव ले सकेंगी। इन महिला कर्मचारियों को पहले साल में सिर्फ 10 सीएम मिलती थीं, अब सरकार ने इन्हें बढ़ाकर 22 कर दिया है। मानव संसाधन विभाग ने इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह छुट्टियां पहले से मिल रही 10 दिन की मेडिकल लीव के अतिरिक्त होंगी। यह आदेश हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत तैनात सभी महिला कर्मचारियों पर लागू होगा। विभिन्न सरकारी विभागों में 2.7 लाख नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ लगभग 1.28 लाख कांट्रेक्शुअल कर्मचारी कार्यरत हैं। कुल कांट्रेक्शुअल कर्मचारियों में 38,700 के करीब महिला कर्मचारियों की संख्या है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कर्मचारियों को हॉलिडे पर काम के बदले छुट्टी मिलेगी

इससे पहले 2 जुलाई को हरियाणा सरकार ने ग्रुप-ष्ट और ष्ठ के नियमित कर्मचारियों को राहत दी थी। नए आदेश के मुताबिक कोई कर्मचारी छुट्टी वाले दिन (जैसे रविवार या राष्ट्रीय अवकाश) ड्यूटी पर जाता है, तो वह अगले एक महीने के भीतर मनचाहे किसी भी दिन कॉम्प ऑफ (छुट्टी) ले सकेगा। यह कॉम्प ऑफ संबंधित छुट्टियों और स्टेशन लीव के साथ भी लिया जा सकता है। किसी भी हालत में कॉम्प ऑफ कुल 16 दिनों से ज्यादा नहीं मिलेंगे। ( Haryana News Today in Hindi )

एक महीने में कॉम्प ऑफ नहीं लिया तो वह एक्सपायर हो जाएगा। इसके साथ अगर उस दिन के बदले में पैसे (वित्तीय प्रोत्साहन) दिए जा चुके हैं या दिए जाने वाले हैं, तो कॉम्प ऑफ नहीं मिलेगा।

सरकारी महिला कर्मचारियों को 25 कैजुअल लीव मिलेंगी

नोटिफिकेशन के मुताबिक नियमित महिला कर्मचारियों को हर साल 25 कैजुअल लीव मिलेंगी। 30 जून से पहले नियुक्त होने वाली नियमित महिला कर्मचारियों को अब 20 के स्थान पर 25 और पुरुष कर्मचारियों को 10 कैजुअल लीव मिलेंगी। 30 जून से 30 सितंबर के बीच नियुक्त होने वाली महिला कर्मचारियों को 12 और पुरुष कर्मचारियों को 5 कैजुअल लीव मिलेंगी। वहीं, 30 सितंबर के बाद नियुक्त होने वाली महिला कर्मचारियों को 6 – और पुरुष कर्मचारियों को 2 कैजुअल लीव – मिलेंगी। इसके अलावा, 30 नवंबर के बाद नियुक्त होने वाली महिला कर्मचारियों को 3, जबकि पुरुष कर्मचारियों को एक कैजुअल लीव मिलेगी। ( Haryana Abtak )

 

Women employees in Haryana get 2 extra leaves every month

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer