Youth attacked in Koth Khurd of Narnaund News
Narnaund News: हांसी जिले के नारनौंद में खेत में पानी दे रहे एक युवक पर हमलावरों ने लोहे की रात से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए मेट्रो अस्पताल जींद में भर्ती कराया गया है। नारनौंद पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युग की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जींद के मेट्रो अस्पताल में भर्ती हांसी जिले के गांव कोथ खुर्द निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह हरियाणा सरकारी नौकरी भर्ती की तैयारी कर रहा है। 4 मार्च की शाम को करीब 5-6 बजे वह अपने खेत में पानी लग रहा था। इसी दौरान वहां पर पड़ोस के गांव कोथ कलां निवासी बलजीत पुत्र रामकिशन व बलजीत पुत्र जिले सिंह शराब के नशे में धुत होकर वहां पर पहुंच गए और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली देने का विरोध किया तो उन्होंने अपने साथी बिजेंद्र को भी बुला लिया जो अपने साथ लोहे की राड लेकर खेत में पहुंचा।
पड़ोसी गांव के युवकों ने किया हमला
नारनौंद थाना पुलिस को दिए बयान में अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि बिजेंद्र के आते ही तीनों ने उसके ऊपर लोहे की राड से हमला कर दिया। इस मामले में उसे काफी चोंट आई। उसने बताया कि इसी दौरान उसके गांव का मंदीप खेत में पहुंचा तो हमलावर तीनों युवक उसे धमकी देकर मौके से फरार हो गए। उसकी गंभीर हालत को देखते हो उसके परिजनों ने उसे जींद के मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।
मेट्रो अस्पताल जींद में उपचार
गांव कोथ खुर्द गांव में युवक पर हमले की सूचना मिलते ही मिर्चपुर चौकी से पुलिस जींद के मेट्रो अस्पताल पहुंची और घायल अशोक कुमार की शिकायत पर बलजीत पुत्र रामकिशन वह बलजीत पुत्र जिले सिंह और बिजेंद्र के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल तीनों आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।