Murder Case court decision in Hisar Haryana
Hisar News Today: हिसार सेशन में जज अलका मलिक की अदालत ने सोमवार युवक की हत्या करने के मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाई है। आरोपी के खिलाफ अग्रोहा थाने में हत्या का मामला 27 अक्टूबर 2019 को दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ ठोस सबूत अदालत में पेश किए। जिसकी बदौलत अदालत करीब 6 साल तक चल मामले में अपना फैसला सुना पाई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हिसार जिले के अग्रोहा ब्लाक के गांव कालीरावण गांव में शराब के नशे में हुए झगड़े के दौरान सिर में चोट मारकर युवक की हत्या करने के गों मामले में दोषी महाबीर को उसकैद की सजा सुनाई है। सजा के अलावा एक लाख रुपये का जुर्माना भी पर लगाया है। जुमांना न देने पर दोषी ने की एक साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। ( Hisar murder Case court decision )
अग्रौला थाना पुलिस ने 27 अक्टूबर 2019 को महाबीर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किय था। अदालत में चले अभियोग के अनुसार कालीरावण गांव के रहने वाले सतबीर ने बताया था कि व खेतीबाड़ी का काम करता है। एक बेटा और एक बेटी है। 26 अक्टूबन को किसी काम से घर से बाहर गय था। घर पर बेटा नरेश अकेला था रात करीब 12 बजे भतीजे ने फोन कर सूचना दी कि नरेश के सिर चोट मारी है और खून बह रहा है पता चलने पर घर पर पहुंचा त देखा कि सिर में चोट लगने के कारण बेटे की मौत हो चुकी है।













