JP targets Chautala family: Those who betrayed his father and family are pleading for relations
![]() |
| गांव राजपुरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश उर्फ जेपी। |
हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।
हिसार लोकसभा चुनाव की ताजा खबर: हिसार लोकसभा सीट का चुनाव रोचक मूड में पहुंच चुका है गांव राजपुरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश उर्फ जेपी ने भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह व जजपा नेताओं पर प्रहार करते हुए कहा कि यह वह लोग हैं जिन्होंने अपने पिता व परिवार के साथ ही दगा किया। अब जनता के बीच में जाकर रिश्तो की दुहाई देना उनके मुंह से शोभा नहीं देता। हरियाणा न्यूज टूडे द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बीरेंद्र सिंह से समय निकालकर वह जरूर मिलेंगे उनसे किसी भी प्रकार का कोई नहीं है। आज कांग्रेस पार्टी पूरी तरह संगठित होकर चुनाव मैदान में प्रचार करते हुए नजर आई।
उन्होंने संबोधित करते हो कहा कि आज कांग्रेस पार्टी धड़ों में नहीं बल्कि संगठित होकर चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं। जबकि भाजपा के अंदर जब से चुनाव मैदान में रणजीत सिंह को उतारा है तब से टांग खिंचाई चल रही है। कभी बीजेपी का कैप्टन रूठ जाता है तो कभी दल बदलू नेता पार्टी के प्रचार से मुंह फेर लेता है। वहीं कुलदीप बिश्नोई पर बोलते हुए जेपी ने कहा कि भले ही कुलदीप बिश्नोई अपने पिता की बेइज्जती को भूल जाए परंतु आदमपुर और हिसार जिले की जनता पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की जो बेइज्जती पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी उसे कभी नहीं भुलेंगे। आज पूरे देश की जनता महंगाई भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है जहां युवा को रोजगार के प्रयास करने चाहिए थे वह युवा आज नशे की दलदल में फंसकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं और देश के प्रधानमंत्री कभी थाली तो कभी ताड़ी बजवाने को ही देश का विकास बता रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही गरीबों के उत्थान के लिए अनेक स्कीम में चलाई थी और गरीब लोगों को मुफ्त में प्लांट और उनके पक्के भवन बना कर देने का काम किया था। जबकि भाजपा के 10 साल के शासन काल में तो एक गरीब आदमी को प्लाट मिला है और ना ही किसी गृह परिवार के लिए छत का प्रबंध हुआ है। क्योंकि जो सरकार पूंजीपतियों के लिए सोचती है और उनके लिए काम करती है वह सरकार कभी भी गरीबों किसान का भला नहीं कर सकती। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का विकास हर व्यक्ति को अपने घर से निकलते ही सड़क पर साफ दिखाई दे जाता है क्योंकि भाजपा के विकास की सड़कों पर गहरे गहरे गड्ढे होने से आए दिन लोग हाथों में अपनी जान गवा रहे हैं। डीजल पेट्रोल के दाम आसमान सो रहे हैं, बच्चों के पढ़ने वाले किताबों पर भी भाजपा ने जीएसटी लगा दिया है ताकि देश का भविष्य अनपढ़ रहे और वह सरकार से कोई सवाल जवाब ना कर सके।
नारनौंद ब्लाक के सरपंचों ने कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश को दिया खुला समर्थन,
उन्होंने चैलेंज करते हो कहा कि अगर भाजपा के किसी नेता में दम है तो वह अपने करवाए गए विकास कार्य, देश हित के मुद्दे, महंगाई, भ्रष्टाचार और अब तक उन्होंने कितने युवाओं को रोजगार दिया है, कितने गरीब लोगों के सर पर छत का प्रबंध किया है, भाजपा की नीतियों से कितने लोगों के घरों में खुशहाली आई है इस बात पर वोट मांगे तो आप भले ही भाजपा को वोट दे देना। अगर राम मंदिर के नाम पर धर्म जाति के नाम पर वोट मांगते हैं तो समझ लेना कि वह विकास नहीं आपके लिए और देश का विनाश करने वाले हैं। क्योंकि भाजपा के नेता अंग्रेजों वाली नीति अपनाए हुए हैं कि देश की जनता में कहीं धर्म के नाम पर तो कोई भी जाति के नाम पर फूट डालो और राज करो।
फ्री में गैस सिलेंडर देने के नाम पर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है कि हमने आपको फ्री में गैस सिलेंडर दिए हैं जबकि गैस भरवाते समय जब 400 रुपए के गैस सिलेंडर के दाम 1000 रुपए से ज्यादा का रेट कर दिया तो फ्री वाले गैस सिलेंडर में गैस कहां से आएगी। उन्होंने कहा कि आज देश का हर वर्ग भाजपा की तानाशाही से तंग आ चुका है और देश की जनता समझ चुकी है कि अनपढ़ व्यक्ति को देश का राजा बना देने से वह देश की तरक्की नहीं कर सकता क्योंकि उसके पास ना कोई प्लान होता है और ना ही कोई प्लेन करने का दिमाग होता है वह तो बस अपने मालिक के लिए वफादार होता है और उसकी ही चौकीदारी करता रहता है। जब देश के पढ़े-लिखे युवाओं को देश की बागडोर संभालेंगे तो देश अवश्य ही तरक्की की ओर जाएगा जिसमें गरीब किसान मजदूर खुशहाल होगा क्योंकि पढ़ा लिखा इंसान ही गरीब किसान और पढ़े-लिखी नौजवानों की दिक्कतों को समझ सकता है।
![]() |
| गांव राजपुरा के सरपंच सुनील कुमार कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश का स्वागत करते हुए। |
नैना चौटाला पर हरियाणा न्यूज द्वारा पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जब कुलड़ी में दाने नहीं रही है वो कहती है कि मेरा भात भर दियो भावड़े। जब सत्ता में बैठकर मलाई खा रहे थे और अपने दोनों बेटों की शादी की तब उन्हें हिसार और आदमपुर के उन भाइयों की तो छोड़ो अपने उन भाइयों की याद नहीं आई जहां पर जाकर आज वह पीहर होने की दहाई दे रही है।
मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश ने नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के गांव राजपुरा, ढाणी ब्राह्मण, गुज्जर बाड़ा, पाली, माढ़ा, माजरा, मोठ, लोहारी, डाटा सहित दर्जनों गांवों में जनसभाएं कर लोगों से अपने लिए वोट मांगे। इस अवसर पर काफी लोगों ने इनेलो जननायक जनता पार्टी और भाजपा को अलविदा कह दिया और कांग्रेस पार्टी में आस्था जताई।
गांव माढ़ा में जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में कांग्रेस की हवा चल रही है। जनता नरेंद्र मोदी और भाजपा की जुमलेबाजी से परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा भाजपा संविधान को बदलने और प्रजातंत्र को खत्म करने का पूरा प्रयास किया जा रहा। संविधान और प्रजातंत्र को बचाने के लिए इस बार भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करना होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में जो काम हुए है उन्हें जनता आज तक भूल नहीं पाई है आज भी लोग उनके किये हुए कामों का याद कर रहे हैं। वहीं मनोहर लाल के किए काम भी आप लोगों से छुपे नहीं हैं। भाजपा ने किसी भी वर्ग को परेशान करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। अपने हकों की आवाज उठाने वाले और धरना-प्रदर्शन करने वालों पर लाठियां भांजने का काम किया है।
वहीं अगले गांव माजरा में सरपंच रामकेश की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजन किया गया। यहां भी अन्य गांवों की तरह लोगों ने फूलमालाओं और पगड़ी पहना कर जयप्रकाश का स्वागत किया । जय प्रकाश ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के शासन में किसान, मजदूर, व्यापारी, छात्र, आंगनवाड़ी वर्कर, आशावर्कर सभी गत वर्षों से आंदोलनरत है। सरकार ने इनकी मांगे मानने की बजाए इनपर अत्याचार करने का काम किया। भाजपा ने फिर से एकबार अंग्रेजों की याद ताजा कर दी।
इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश के साथ पूर्व विधायक प्रोफेसर राम भगत सिंह, दिलबाग सिंह ढ़ांडा, डॉ राजवीर मोर, जस्सी पेटवाड़, शिल्पा जस्सी पेटवाड़, सुरेश पानू, कृष्ण मोठिया, रणदीप लोहान, साहिल खर्ब इत्यादि कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
सरपंच एसोसिएशन ने दिया कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश को समर्थन! JP ने अध्यापक संघ के मांग पत्र का किया समर्थन
मां की गोली मारकर बेटे ने की हत्या, पत्नी को जाकर बोला मां को मार दिया, गली में पड़ा है शव,
देखें वीडियो :- हांसी हल्के के गांव थुराना में भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह को नहीं घुसने दिया गांव में!#haryananews
हरियाणा में समर्थन मूल्य पर 15 मई तक होगी गेहूं खरीद,
Haryana Accident News Today: सड़क हादसे में बिजली कर्मी की मौत, पत्नी जख्मी,
Hisar News Today,
Meham Rohtak News, Jind News Today,







