Attempt to break PNB Bank ATM in Petwar village
गांव के तुलसी वाले बस स्टैंड पर पीएनबी बैंक के पास लगा है एटीएम
![]() |
| क्षतिग्रस्त एटीएम मशीन व जांच करती पुलिस। |
हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।
नारनौंद: नारनौंद क्षेत्र के गांव पेटवाड़ में बीती रात अज्ञात बदमाशों द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को तोड़कर कैश निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुई तो एटीएम मशीन के कंप्यूटर और वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम सहित बैंक के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।
हिसार जिले के गांव पेटवाड़ के तुलसी वाले बस स्टैंड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास ही कुछ समय पहले एटीएम मशीन लगाई गई थी ताकि ग्रामीणों को पैसे निकालने और में ज्यादा दिक्कत ना हो और उन्हें इस काम के लिए दूर दराज शहर ना जाना पड़े। इस बस स्टैंड पर कुछ दुकानों के अलावा शराब ठेका भी है लेकिन यह एरिया रात के समय काफी सुनसान रहता है और यहां आस-पास कोई बस्ती भी नहीं है। रविवार की सुबह जब ग्रामीण उठकर तुलसी वाले बस स्टैंड पर आए तो देखा कि एटीएम का कंप्यूटर में तोड़फोड़ की गई है साथ ही एटीएम मशीन में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। ग्रामीणों में इसकी सूचना तुरंत थी पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात बदमाश एटीएम में रात करीब 12:30 बजे घुसे थे और वह तमाम कोशिश करने के बावजूद भी एटीएम मशीन के लॉकर से रुपए नहीं निकाल पाए। बता जा रहा है कि बदमाशों ने शुरुआत में पहले एटीएम मशीन में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और उसके बाद पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम मशीन से रुपए निकालने का प्रयास किया गया परंतु कंप्यूटर खोलने के बावजूद भी वह एटीएम मशीन के कैश लाकर को नहीं तोड़ पाए जिसकी वजह से उन्हें बिना रूपयों के ही बेरिंग लौटना पड़ा।
ये खबरें भी पढ़ें:-
हांसी जींद रूट पर रोड़वेट बस चालक के साथ मारपीट, बस में भी की तोडफ़ोड़, मामला दर्ज ,
Accident in Jind : 152 डी पर ट्रक के पीछे टकराया ट्रक, एक की मौत, एक घायल,
