हिसार में बड़ा हादसा: दिल्ली सिरसा नेशनल हाईवे पर दो कारों की टक्कर, पति-पत्नी की मौत, मृतकों की पहचान करने में जुटी पुलिस

0 minutes, 10 seconds Read

Major accident in Hisar: Two cars collided on Delhi Sirsa National Highway

रॉग साइड आ रही कार ने दूसरी कार में मारी टक्कर

सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार।

हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।

हिसार की ताजा खबर : हिसार के सिरसा रोड़ पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा दो कारों की टक्कर होने से हुआ जिससे कारों के परखच्चे उड़ गए। समूह को बाहर निकालने के लिए पुलिस को गाड़ी को मटर की सहायता से काटना पड़ा और मददगार राहगीरों से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने के लिए गुहार लगाते ले रहे परंतु कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया।

इस नंबर की कार में सवार थे दंपति बच्चों सहित। 

रविवार को हिसार के सिरसा रोड पर दो कारों में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्ती की कार के परखच्चे उड़ गए। एक कर में सवार महिला और उसके बच्चे मदद के लिए चिल्लाते रहे परंतु किसी ने भी अपनी गाड़ी रोक कर उनकी मदद करना उचित नहीं समझा। कुछ इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां पर मौजूद लोगों की सहायता से घायलों को बाहर निकलने का प्रयास किया। परंतु कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और इस तरह से बाहर निकलना संभव नहीं था। पुलिस ने तुरंत ही इसकी सूचना एंबुलेंस को दी और घायलों को बाहर निकालने के लिए मार्केट से एक लोहे को काटने वाली मशीन के साथ बुलाया गया। कार को काटने के बाद जब घायलों को बाहर निकाला तो महिला और उसका पति दम तोड़ चुके थे। जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल थे। 

गंभीर रूप से घायल बच्चों को उपचार के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घायलों को हॉस्टल में पहुंचने के लिए राहगीरों से मदद की गुहार लगाते रहे परंतु कोई भी मदद करने के लिए आगे नहीं आया। अगर समय रहते मदद मिल जाती तो महिला की जान बच सकती थी क्योंकि जब तक बाहर निकल गया तब तक काफी खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। जबकि कार चालक कि पहले ही मौत हो चुकी थी। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है लेकिन अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। गाड़ी के नंबरों से पता करने से पता चलता है कि मृतक परिवार झज्जर जिले का रहने वाला है और मनजीत नाम बताया जा रहा है। माय कर में एक आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। अभी यह कहना मुमकिन नहीं है कि यह आधार कार्ड कर कार सवारों में से ही किसी का है। 

बताया जा रहा है कि यह हादसा रॉग साइड तेज स्पीड से आ रही एक कार की वजह से हुआ। गर्ल्स साइड से आ रही कर ने इस परिवार की कर में टक्कर मार दी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ और दूसरी कर चालक मौका पाकर कार को छोड़कर वहां से भाग गया। पुलिस ने दोनों कारों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है। 

ये खबरें भी पढ़ें:-

तलवंडी राणा में युवक की तेजधार हथियार से काट कर हत्या, गांव में हडक़ंप, पशु अस्पताल के पीछे मिला खून से लथपथ शव,

पेटवाड़ गांव में PNB Bank ATM तोड़ने का प्रयास, बैंक में भी हो चुकी है डकैती, फिर भी सिक्योरिटी गार्ड नहीं,

Hisar News Today : मिर्जापुर के मुर्गी फार्म व डबल फाटक के पास चोरी करते दो युवक रंगे हाथों काबू, मामला दर्ज

PM Modi Haryana Rally News: हरियाणा में बोले पीएम मोदी: ओबीसी का आरक्षण और जनता की संपत्ति जिहादियों को बांट देगी कांग्रेस

हांसी जींद रूट पर रोड़वेट बस चालक के साथ मारपीट, बस में भी की तोडफ़ोड़, मामला दर्ज ,

Accident in Jind : 152 डी पर ट्रक  के पीछे टकराया ट्रक, एक की मौत, एक घायल

अमित शाह और योगी आदित्यनाथ 20 को हरियाणा में, शाह और योगी के आने से हरियाणा लोकसभा चुनाव का बदलेगा माहौल या कांग्रेस कर जाएगी कमाल?

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *