Administration tightens its grip on private schools, holiday announced in private schools, union denies holiday, private school operators will take a big decision today
स्कूल वस पालिसी पर प्रशासन-स्कूल संचालकों में बढ़ने लगी तकरार
![]() |
| सोमवार को स्कूल बस बच्चों को लेकर जाते हुए। |
हरियाणा न्यूज टूडे / सुनील कोहाड़।
महेंद्रगढ़ के कनीना में हुए स्कूल बस हादसे के बाद से प्राइवेट स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। क्योंकि इतने बड़े हादसे के बाद प्रशासन के नींद टूटी तो निजी स्कूल संचालकों की नींद हराम हो गई। क्योंकि प्राइवेट स्कूलों की बसों में बहुत सारी खामियां पाई जा रही हैं और प्रशासन इन वर्षों को इंपाउंड करने के साथ-साथ भारी भरकम चालान काट रहा है। इसको लेकर स्कूल संचालक सोमवार को बड़ा फैसला ले सकते हैं। सोमवार की सुबह शहरवा गांव की सड़कों पर कुछ ही चुनिंदा स्कूलों की बसें नजर आई। इस बारे में गलियों में खेल रहे स्कूली छात्रों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके स्कूल की तीन दिनों की छुट्टी की गई है। इसको लेकर निजी स्कूल संगठनों की सभी यूनियन ने सोमवार को अपनी-अपनी कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है।
अगर सोमवार को स्कूल वाहनों पर सख्ती दिखाई गई तो निजी स्कूल संचालक हड़ताल की घोषणा करते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद कर सकते हैं। वहीं सोमवार को ही कई निजी स्कूलों ने अपने संस्थान बंद रखने का मैसेज अभिभावकों को भेज दिया है। लेकिन अभी यूनियन ने इसे नहीं स्वीकारा है। ऐसे में जिले के कई खंडों में आधे निजी स्कूल खुलेंगे तो आधे बंद रहेंगे। दूसरी ओर आरटीए की टीम सोमवार से निजी स्कूलों में मौके पर जाकर स्कूल वैन के दस्तावेजों की जांच करने का अभियान शुरू करेगी। अभी जितनी बसें पोर्टल पर पंजीकृत है। उनसे अधिक बसें मिली तो उनका डाटा लिया जाएगा। इसकी रिपोर्ट बनाकर हेडक्वार्टर को भेजी जाएगी।
दूसरी ओर शिक्षा विभाग ने भी सभी निजी स्कूलों से डिटेल भरवाने के लिए लिंक जारी किया है। इस पर स्कूल वैन और चालकों की आनलाइन डिटेल भरवाई जाएगी किस स्कूल में कितनी वैन है और कितने चालक। इसके बाद सभी बीईओ ब्लाक वाइज निजी स्कूलों में जाकर जायजा लेंगे कि किसी स्कूल ने सही डिटेल भरी है या नहीं। शिक्षा निदेशालय ने एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। आने वाले दिनों में स्कूल संचालकों व प्रशासन में गतिरोध बढ़ने की आशंका है।
हरियाणा के सोनीपत में छात्रों को स्कूल लाने ले जाने वाली स्कूल वैन के चलो द्वारा अभिभावकों के पास मैसेज भेजा गया है कि जब तक उनके वाहनों पर शक्ति नहीं हटती तब तक वह उनके बच्चों को स्कूल ले जाने में असमर्थ हैं। तो हरियाणा के कैथल, हिसार जींद सहित दूसरे जिलों में भी काफी स्कूलों ने छुट्टी की हुई है।
स्कूलों को देना है नोटिस का जवाब
सरकारी अवकाश के दिन स्कूल खोलने व कक्षाएं लगाने के मामले में शिक्षा विभाग ने 15 से ज्यादा निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया हुआ है। इन स्कूलों को 48 घंटे का समय दिया था। सोमवार तक इन स्कूलों का जवाब आना है, उसी में पता चलेगा कि किस कारण खुले रखे हुए थे। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
कुछ स्कूलों ने कोई ब्यौरा नहीं दे रखा
शिक्षा विभाग से संबंधित लोगों की माने तो कुछ निजी स्कूलों ने आरटीए को कोई ब्यौरा नहीं दे रखा है कि किस स्कूल में कितनी बसें है और कितने चालक। कुछ स्कूल संचालकों के पास परोपर स्कूल वैन भी नहीं है।
आटो या छोटा हाथी गाड़ी में ही बच्चों को स्कूल लाते हैं या छोड़ने जाते हैं। इन पर कोई भी मानक नहीं। चालकों का न लाइसेंस तो न अनुभव होता। फिर भी मासूम जिंदगियों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
पहले हम सभी स्कूल संचालक सोमवार को मीटिंग बुलाएंगे। इसके बाद आगामी फैसला लेंगे। कुछ ब्लाक में स्कूल बंद का मैसेज वायरल है। सोमवार को विभाग की कार्रवाई देखेंगे। हम सभी स्कूल वैन चेक कराने को तैयार है। किसी को कोई आपत्ति नहीं है। विभाग स्कूलों में आकर बसें चेक करे या रोड पर चेक करें। अगर कोई कमी है तो हमें बताएं। उनको दूर करेंगे। मगर अपमानजनक तरीके से नहीं। ऐसा सहन नहीं करेंगे।
सत्यवान कुंडू, प्रदेशाध्यक्ष, हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ एसोसिएशन।
अभी हमारी ओर से स्कूल बंद का कोई फैसला नहीं लिया गया है। सीबीएसई के स्कूल बंद नहीं है। डीएस राणा, जिला प्रधान हरियाणा प्रोगेसिव स्कूल कांफ्रेस।
विभाग ने एक लिंक जारी किया है। उसी पर निजी स्कूलों से वैन व चालकों की डिटेल भरवाई जाएगी। इसके बाद स्कूलों में व्यवस्थाओं को जांचा जाएगा। अमनदीप सिंह, बीईओ, अग्रोहा खंड।
ये खबरें भी पढ़ें:-
हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनल कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर ,
weather tomorrow alert in Haryana
घर बैठे फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड डाउनलोड कैसे करें ,
Haryana Crime News Today: कलयुगी मां ने बेटी के साथ बनवाए अवैध संबंध, फिर ब्लैकमेल कर ठगे लाखों रुपए,
स्कूल क्रेडिट सिस्टम क्या है? What is school credit system?,
हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप! Haryana State Senior Athletics Championship 2024 Results ,
Jind Bhiwani Road Accident,
हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप! Haryana State Senior Athletics Championship 2024 Results ,
