Teenager kidnapped from Chang village
हरियाणा न्यूज भिवानी : गांव चांग में गाड़ी सवार दो लोगों पर किशोर के अपहरण करने के आरोप लगाए हैं। किशोर आरोपितों को चकमा देकर फरार हो गया और अपने ही गांव के युवक के साथ घर पहुंच गया। स्वजन ने किशोर को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया है। जहां गुजरानी चौकी पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जिसमें प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। हालांकि पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा। Bhiwani Haryana news Today,
मामला रविवार दोपहर करीब दो बजे का है। गांव चांग निवासी 14 वर्षीय किशोर ने बताया कि वह नौवीं कक्षा में पढ़ता है। रविवार दोपहर में वह घर से खेलने के लिए बाहर गली में आया था। इसके बाद वह दुकान से खाने का सामान लेकर वापस घर जा रहा था तो अचानक पीछे से एक गाड़ी आई। गाड़ी में दो व्यक्ति सवार थे, जिन्होंने जबरदस्ती उसे गाड़ी में बैठा लिया। आरोपितों ने उसे पानी में मिलकर कुछ पिला दिया, जिसके कारण उसे नशा हो गया। आरोपित उसे गाड़ी में महम ले गए। जहां गाड़ी चालक कुछ लेने के लिए मेडिकल स्टोर पर चला गया तो किशोर अपना बचाव करते हुए चुपके से गाड़ी से उतरने लग गया। Haryana News Bhiwani today
इसी दौरान दूसरे व्यक्ति ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसकी शर्ट फट गई और हाथ पर हल्की चोट भी आई। किशोर गाड़ी से उतरकर गली में भाग गया, जहां तक आरोपित नहीं पहुंच सके। फिर गोहाना रोड पर गांव का ही एक युवक मिला, जिसने उसे आवाज दी। किशोर सहमा हुआ था, जोकि उस युवक के साथ बाइक पर घर आ गया। स्वजनों ने उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। किशोर की मां व पिता ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है और न ही वे आरोपितों को जानते हैं। Bhiwani crime news today
प्रशासन मामले की गहनता से जांच करे और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करे। किशोर को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया है। जहां उपचार के साथ उसकी काउंसिलिंग भी करवाई जा सकती है। पुलिस गली व आस-पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है। Bhiwani news today
इस मामले में दो आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगे हैं और गली में आगे जो कैमरे हैं उनमें कुछ दिखाई नहीं दिया। इस संबंध में गली व आस-पास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
– एसआइ सतीश, इंचार्ज, गुजरानी चौकी पुलिस।