10th class student commits suicide:
प्रिंसिपल ने शिकायत करने के लिए किया फोन, मां की बात सुनने से पहले काट दिया फोन
हरियाणा न्यूज: हरियाणा में शिक्षा के शिक्षा के स्तर को सुधारने की बजाय अध्यापक छात्रों को प्रताड़ित करने में शायद ज्यादा विश्वास करते हैं। इसलिए आए दिन अध्यापकों की प्रताड़ना का शिकार होकर कोई ना कोई छात्र या तो आत्महत्या कर लेता है या फिर परिजनों को टीचर्स की शिकायत करने के मामले पुलिस थाने तक पहुंच रहे हैं। कुछ दिनों की बात हुई है कि उचाना क्षेत्र के गांव में भी एक प्रिंसिपल की प्रताड़ना से तंग आकर स्कूली छात्राओं ने मोर्चा खोल दिया था। शुक्रवार को दसवीं के छात्र नवदीप ने अपने ही स्कूल के प्रिंसिपल और अन्य टीचर्स से परेशान होकर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। हालांकि सरकार ऐसे मामलों को लेकर गंभीर दिखाई दे रही है। उसके बावजूद भी मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।
हरियाणा के सिरसा जिले के गांव भावदीन निवासी बलविंदर सिंह ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में कार्यरत है और इन दिनों उसकी ड्यूटी फतेहाबाद की पुलिस लाइन में है। उसका छोटा बेटा नवदीप पतली डाबर गांव स्थित श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था।
पिता ड्यूटी पर तो मां और बड़ा भाई गए थे मामा के
बलविंदर ने बताया कि गत दिवस उसकी पत्नी के पास स्कूल से फोन आया था स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि नवदीप स्कूल में ज्यादा शरारत करता है। जब उसकी पत्नी प्रिंसिपल से नवदीप की शिकायत करने का कारण पूछने लगी तो प्रिंसिपल ने फोन काट दिया। बलविंदर ने आरोप लगाते हुए बताया कि घर आकर नवदीप से पूछने पर उसने बताया कि स्कूल का प्रिंसिपल मैथ्स टीचर सहित कुछ अन्य उसे लगातार परेशान कर रहे हैं और बार-बार उसकी गलती ना होने के बावजूद भी उसको टॉर्चर किया जा रहा है। अगले दिन नवदीप ने स्कूल में जाने से मना कर दिया तो उसकी मां सुनीता ने उसे समझा बुझाकर स्कूल भेज दिया।
बलविंदर के मुताबिक उसकी पत्नी सुनीता अपने बड़े बेटे के साथ अपने मायके चली गई और वह ड्यूटी पर चला गया। शाम को उसने अपने भाई जगरुप की पत्नी मोना के पास फोन करके कहा कि घर पर नवदीप अकेला है उसे खाना बना कर दे आओ। जमुना खाना लेकर उनके घर पहुंची तो नवदीप कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। इसकी सूचना मिलते हैं वह तुरंत अपने घर पहुंचा और इस मामले की सूचना डिंग मंडी पुलिस स्टेशन को दी।
डिंग मंडी पुलिस थाना के जांच अधिकारी ने बताया कि बलविंदर सिंह की शिकायत पर स्कूल के प्रिंसिपल सुरेंद्र, मैथ टीचर सुरभि और मैडम सुषमा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नवदीप के शव का पोस्टमार्टम करवरकर परिजनों के हवाले कर दिया।