---Advertisement---

Bhiwani News: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान, रीसेट मोबाइल बना पहेली

Follow Us
---Advertisement---

Bhiwani News : Young man suicide by jumping in train      

Bhiwani News: भिवानी जिले से एक दुखद घटना सामने आई, जहां एक अनजान युक्क ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही सरकारी रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में पहचान के लिए 72 घंटे के लिए रखवा दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

जांच अधिकारी मुख्य सिपाही मोनिया ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 27 से 28 वर्ष के बीच है। युवक ने हल्के हरे रंग की कमीज, जींस और काले रंग के जूते पहन रखे थे। पुलिस के लिए सबसे बड़ी कठिनाई युक्क की पहचान करना है, क्योंकि उसके पास से मिला मोबाइल पूरी तरह साफ (रीसेट) मिला और उसमें कोई सिम कार्ड भी नहीं था। खुदकुशी से पहले मोबाइल का सारा डेटा मिटाना मामले को उलझा रहा है। ( Latest News Bhiwani Haryana )

 

पुलिस ने अब तकनीकी सहायता के लिए फोन को अंबाला की प्रयोगशाला में भेजा है, ताकि आइएमईआई नंबर के जरिए युक्क का सुराग लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों और लोगों से संपर्क कर शिनाख्त की कोशिश कर रही है। ( Bhiwani Suicide News )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer