first Prime Minister of Bharat who understands the sorrow of the people and wipes the tears from their eyes – Captain Abhimanyu
सरकार गांव गांव जाकर लोगों की समस्या का कर रही है समाधान – कैप्टन अभिमन्यु
हरियाणा न्यूज नारनौंद :
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्य मंत्री मनोहर लाल ने देश की जनता के लिए ऐसी योजनाएं तैयार करके उनका लाभ पहुंचाने का काम किया है। आज अगर गरीब व्यक्ति जब बीमार हो जाता है तो उसको अच्छे हॉस्पिटल में इलाज निशुल्क मिलता है। उक्त शब्द पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने गांव माढ़ा व माजरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ करके लोगों को संबोधित करते हुए कहे। इस अवसर पर गांव की तरफ से पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को पगड़ी पहनकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि गांव माढ़ा की पवित्र धरती से इस यात्रा का हल्के में शुभारंभ किया गया है। यात्रा का उद्देश्य है कि हर वर्ग के लोगों को लाभ मिले। भारत में लोकतांत्रिक प्रणाली है।
इस देश में जनता ही देश की राजा है। देश की जनता ने जिन लोगों को संसद में विधानसभा में चुनकर भेजा है। वह बड़ी ईमानदारी से देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। ऐसी योजनाएं तैयार करके लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश के कर्मचारी भी जनता का काम प्राथमिकता से करें क्योंकि उन्हें जो वेतनमान मिलता है वह देश की जनता की गाढ़ी कमाई से ही मिलता है। देश के प्रधानमंत्री ने गरीब व्यक्ति का दर्द समझते हुए ऐसी योजनाएं तैयार की है कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। उज्ज्वला, आयुष्मान, कन्यादान योजना आदि सहित लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। आज देश का हर आदमी यह मानता है कि आजादी के बाद पहली बार किसी ने उनके लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
लोकसभा चुनाव में भी देश की जनता प्रधानमंत्री को आशीर्वाद देने के लिए तैयार है की लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बने। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्र के लिए कुछ करने के संकल्प की प्रतिज्ञा भी करवाई। संकल्प यात्रा के दौरान मौके पर प्रशासन के अलग-अलग विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं का समाधान किया और बुजुर्गों की मौके पर बुढ़ापा पेंशन भी बना कर दी। और लोगों को अनेक योजनाओं के बारे में जागरूक किया। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार की भारत संकल्प यात्रा काफी उपयोगी है कि प्रशासन के सभी अधिकारी गांव में ही आकर लोगों की समस्याओं का समाधान करते हैं। इससे लोगों को लाभ मिला है। भविष्य में भी सरकार अधिकारियों को गांव में भेज कर समस्या का समाधान करवाने का काम करे। ताकि ग्रामीणों को सरकारी कार्यालय के चक्कर ना काटने पड़े।
इस अवसर पर भाजपा युवा नेता अजय सिंधु, यात्रा संयोजक जयवीर माजरा, सरपंच दीपक, अशोक सैनी, अशोक माजरा, पार्षद संजय खरब, कर्मपाल पेटवाड़, आजाद शर्मा, जगदीश फौजी, नरेश वर्मा, अंशुल, जगदीश पूनिया, कमलेश, सोनू सैनी इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।