Solution of problems became easy, district administration is serious about solving problems of citizens
समाधान शिविर में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का किया जा रहा समाधान : उपायुक्त
![]() |
| समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनते उपायुक्त प्रदीप दहिया। |
हरियाणा न्यूज/हिसार : जिला प्रशासन द्वारा आमजन की शिकायतों के त्वरित व प्रभावी समाधान के लिए समाधान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। वीरवार को आयोजित हुए समाधान शिविर में काफी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे जिनकी सुनवाई उपायुक्त प्रदीप दहिया द्वारा की गई। दहिया ने कहा कि नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर समाधान शिविर में आ रहे हैं और जिला प्रशासन समस्याओं के निदान को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। आमजन की समस्याओं को लेकर जिला के अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
![]() |
| समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनते उपायुक्त प्रदीप दहिया व अन्य अधिकारी। |
उपायुक्त ने समस्याओं के निर्धारित समय में त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए तथा अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया गया। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर के दौरान नागरिक परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पानी लाइन, बिजली कनेक्शन, बिजली की तारें, पेंशन, और अन्य सरकारी योजनाओं तथा पुलिस विभाग से जुड़े मुद्दे लेकर पहुंचे थे। उपायुक्त ने बताया कि सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता है कि नागरिकों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान प्रदान किया जाए। इन समाधान शिविरों के माध्यम से प्रशासन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि हर नागरिक को सरकारी सेवाओं तक आसान पहुंच प्राप्त हो और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो। शिविर में हिसार पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा एवं हांसी पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद ने पुलिस विभाग से जुड़ी समस्याओं के यथाशीघ्र समाधान करने के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।
एक ही स्थान पर मौजूद सभी अधिकारी, मौके पर हो रहा समस्याओं का समाधान :
सरकार द्वारा समाधान शिविर के आयोजन की आमजन द्वारा सराहना की जा रही है क्योंकि उन्हें अपनी समस्याओं का समाधान कराने के लिए एक बेहतर मंच मिला है, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही समय एक साथ मौजूद रहते हैं। कुछ समस्याएं कई विभागों से जुड़ी होती है जिस वजह से पहले फाइल एक विभाग से दूसरे विभाग तक जाने में समय लगता था। अब अधिकारियों के एक स्थान पर मौजूद रहने से ऐसी समस्याओं का मौके पर ही कम समय में समाधान हो रहा है।

हर रोज पोर्टल पर अपडेट किया जाता है स्टेटस :
उपायुक्त ने बताया कि समाधान शिविर में आने वाली हर शिकायत को अधिकारी पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं और साथ में समस्या की वर्तमान स्थिति भी पोर्टल पर अपडेट की जा रही है। समाधान शिविर में अब तक रखी गई ज्यादातर शिकायतों का समाधान किया जा चुका है व जो लंबित हैं उनका भी समाधान जल्द सुनिश्चित किया जाएगा। शिकायतों का मौके पर ही निदान पर पर नागरिक खुश नजर आए और कहा कि सरकार की ये बेहतर प्रयास है जिसके द्वारा शिकायतों का बिना विलंब समाधान संभव है।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त नीरज, एसीयूटी कनिका गोयल, जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी, एडीआईओ ज्योति सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

वीडियो देखें:-
हिसार एयरपोर्ट बना दुनिया का का आठवां अजूबा, मुख्यमंत्री सैनी ने गुरुवार को किया आठवीं बार उद्घाटन
ये भी पढ़ें नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-
गुरुग्राम में 15वीं मंजिल से गिरा छात्र, खेलते समय संतुलन बिगड़ने से छत से गिरा छात्र,
लोगों के लिए आफत बना हाईवे पर फैला गंदा पानी, किसानों की चेतावनी के बाद हरकत में आया प्रशासन,
18 योजनाओं के तहत श्रमिकों को दी सौगात,
हिसार में युवती से रेप कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर रेप करने के मामले में पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज,
नारनौंद क्षेत्र के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि पर मामला दर्ज,