Sirsa News Today: Scooty riding youth fired at person
हरियारणा न्यूज टूडे/रवि कुमार
सिरसा की ताजा खबर : बडागुढ़ा थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुरिया नियामत खां में मध्य रात्रि स्कूटी सवार दो युवकों द्वारा एक व्यक्ति पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। फायरिंग में व्यक्ति बाल-बाल बच गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में श्रवण कुमार ने बताया कि बीती रात करीब सवा 11 बजे स्कूटी सवार दो युवक उसके घर के पास खड़े थे। जिस पर उसने गेट पर आकर उक्त युवकों से यहां खड़े रहने का कारण पूछा तो उक्त युवकों ने एकदम से उस पर गोली चला दी। गोली उसके साइड से गुजर गई जिसके चलते वह बाल-बाल बच गया। जिसके बाद उसने शोर मचाया तो आस-पड़ोस के लोग मौके पर एकत्रित हुए। जिसके चलते उक्त युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। सूचना दिए जाने के बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
श्रवण कुमार ने बताया कि स्कूटी सवार उक्त युवक जसपाल सिंह निवासी फतेहपुरिया नियामत खां व अंग्रेज गुज्जर निवासी सिरसा थे। जोकि उसे जान से मारने आए थे। श्रवण ने बताया कि उसके गांव के जसपाल सिंह, उसका भाई सुनील व उसकी बुआ का लडक़ा अजय उससे रंजिश रखते हैं। उक्त लोगों से उसे व उसके परिवार को जान का खतरा है। हेडकांस्टेबल सतबीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने श्रवण के बयान पर जसपाल सिंह, सुनील, अजय व अंग्रेज गुज्जर चार लोगों के खिलाफ फायरिंग करने, जान से मारने की धमकी देने, साजिश रचने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
ये खबरें भी पढ़ें:-
मय्यड़ में बोले जेपी : जजपा-इनेलो को वोट देने का कोई फायदा नहीं ये दोनों ही भाजपा की बी पार्टी ,
विधायक जोगीराम सिहाग के आवास के बाहर से बाइक सहित बरवाला, अग्रोहा से तीन बाइक चोरी,
Hisar Missing Case ,
अग्रोहा मैडीकल कॉलेज से पुलिस कर्मियों की आंखों में धूल झोंककर हवालाती फरार,
शादी के 7 दिन बाद नई नवेली दुल्हन बनी जिला ऑफिसर ! New bride becomes district officer after 7 days of marriage,
Breaking News Haryana : माजरा में विरोध तो उचाना में नैना चौटाला के काफिले पर हमला, कई लोग घायल,
किसान व मजदूर के साथ हुए अत्याचार का बदला लेने का सही समय – अभिमन्यु कोहाड़ ,
कैथल में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत,
Hisar News Today, तमंचा दिखाते समय चली गोली, गोली लगने से युवक की मौत, चचेरा भाई घायल