Delhi Hisar National Highway was blocked in Hansi.
हांसी के व्यापारी आक्रोशित, परिजनों ने शव लेने से किया इंकार
| हांसी में हीरो एजेंसी के मालिक की हत्या के मामले में विरोध प्रदर्शन करते हुए व्यापारी व अन्य। |
हरियाणा न्यूज हिसार: हांसी में बुधवार की देर शाम हीरो एजेंसी के मालिक ( Hero Agency owner murder case ) एवं जेजेपी नेता रविंद्र सैनी की गोली मारकर हत्या करने के बाद हांसी शहर के व्यापारियों में रोष बना हुआ है। गुरुवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक रविन्द्र सैनी के शव को लेने से इनकार कर दिया तो वहीं अनेक सामाजिक संगठन के लोगों ने Delhi-Hisar National Highway 9 blocked कर दिया। जाम लगने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। उमस भरी गर्मी के कारण जाम में फंसे वाहन चालकों व सवारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं शव न लेने से पुलिस प्रशासन दिन भर मृतक के परिजनों को मनाने की कोशिश में लग रहा। ( Hisar crime news)
| हीरो एजेंसी के मालिक रविंद्र सैनी की हत्या के विरोध में दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर जाम लगाए हुए लोग। |
हांसी में गुंडाराज की तस्वीरें एक बार फिर से लोगों के जहन में उस समय ताजा हो गई जब हीरो एजेंसी के मालिक एवं JJP leaders Ravinder Saini अपने सैनी मोटर्स, Hero Agency Hansi के बाहर बुधवार की शाम को करीब 6 बजे खड़े होकर जब बात कर रहे थे तो तीन हमलावर बदमाशों ने एजेंसी में उनके पास आकर रविंद्र सैनी की छाती, सिर और पांव में गोली मार दी। जिसके कारण उनकी मौत हो गई। ( Hansi hisar News)
| हांसी में हीरो एजेंसी के मालिक की हत्या के मामले में विरोध प्रदर्शन करते बजरंग गर्ग व अन्य व्यापारी। |
हांसी में हुए गोलीकांड के बाद से लोगों में डर का माहौल बन गया है। वहीं, सैनी हीरो एजेंसी के मालिक की हत्या मामले में गुस्साए परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी के लेकर अड़ गए हैं,जिसके चलते हांसी दिल्ली हाईवे जाम कर दिया। हांसी में जेजेपी नेता और सैनी हीरो एजेंसी के मालिक ( Saini Hero Agency owner ) की हत्या मामले में परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया। सुबह से ही नागरिक अस्पताल में लोग जुटना शुरू हो गए। रविन्द्र के परिजनों के लिए व्यापारियों ने एक करोड़ रुपए की सहायता राशि व एक नौकरी की मांग उठाई है। ( Hansi ki taaja khabar)
| जजपा नेता रविंद्र सैनी। ( फाइल फोटो) |
वारदात में 4 बदमाश शामिल थे। जिनमें से 3 फायरिंग करने शोरूम पर आए। चौथा बिना नंबर की बाइक पर उन्हें भगा ले गया। 3 बदमाशों के शोरूम की तरफ आते और वारदात के बाद चौथे के साथ भागते की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें सभी व्यापार मंडल ने शुक्रवार को हांसी बन्द ( Hansi band ) रखने का आह्वान किया है। ( Hansi news today)
| हीरो एजेंसी के मालिक के मर्डर मामले में पीड़ित पक्ष में व्यापारियों से बातचीत करते बजरंग गर्ग। |
हांसी सर्वव्यापार मंडल के व्यापारीयों और मृतक जजपा नेता रविंद्र सैनी के परिजनों ने लिया फैसला। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। हांसी में कल बन्द का व्यापारियों ने फैसला लिया है। व्यापारियों ने कहा कि कल सुबह तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूरा हांसी शहर बंद करेेंगे। व्यापारियों ने कहा कि सरकार मृतक हीरो शोरूम के मालिक रविंद्र सैनी के परिजनों को तुरंत प्रभाव से एक करोड़ रुपए की सहायता राशि दे और मृतक रविंद्र सैनी के परिवार को एक सरकारी नौकरी दी जाए। ( Hansi murder news)
12 जुलाई शुक्रवार को रविंद्र सैनी की हत्या के विरोध में हाँसी शहर के सभी पेट्रोल पम्प सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे। कृपया सभी हाँसी शहर के डीलर भाई सहयोग करें। केमिस्ट एसोसिएशन भी व्यापार मंडल के साथ है। इसलिए हमारी केमिस्ट एसोसिएशन ने कल 11 बजे तक अपने मेडिकल बंद रखने का निर्णय लिया है इसलिए सभी केमिस्ट भाइयों से निवेदन है कि कल 11 बजे तक अपने मेडिकल बंद रखकर हांसी के बन्द के आह्वान का समर्थन करे। ( Crime News Haryana)
| दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर हांसी में जाम लगाए हुए लोग। |
जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया उसे समय रविंद्र सैनी का गनमैन एजेंसी के अंदर बैठा हुआ था और उसने बदमाशों पर गोली नहीं चलाई और वह अपनी ड्यूटी से दूर खड़ा रहा। इसको लेकर हांसी के पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद ने रविंद्र सैनी के सरकारी गनमैन पुलिसकर्मी को ड्यूटी में लापरवाही बरतने सहित बदमाशों पर गोली ना चलने को लेकर सस्पेंड कर दिया है। उसके बावजूद भी व्यापारियों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा। ( Road Jam in Hansi)
व्यापारियों ने एकजुट होकर शुक्रवार को हांसी बंद का आह्वान किया है और हांसी में पल रहे गुंडों पर नकेल कसने के लिए सबको एकजुट रहकर हांसी बंद में पूर्ण रूप से एक साथ सहयोग करने की अपील व्यापारियों द्वारा दिनभर बाजारों में की गई। व्यापारियों के साथ अनेक सामाजिक संगठनों के लोगों के साथ-साथ जेजेपी के कार्यकर्ता भी काफी आक्रोशित नजर आए और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
उधर हीरो एजेंसी के मालिक एवं जेजेपी नेता रविंद्र सैनी के परिवार ने रविंद्र सैनी के शव को लेने से मना करते हुए कहा कि उन्हें आर्थिक रूप से एक करोड रुपए का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग जब तक पूरी नहीं होती तब तक वो शव को अस्पताल से नहीं उठाएंगे। रविंद्र सैनी की हत्या के बाद हांसी शहर में भय का माहौल बना हुआ है और इसको लेकर लोग दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे 9 पर पहुंच गए और उन्होंने जाम लगाकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ( Hisar ki taaja khabar)
आपको बता दें कि हांसी शहर में बढ़ते अपराध को देखते हुए हांसी को पुलिस जिला बनाया गया था। लेकिन अपराध पर पुलिस पूर्ण रूप से अंकुश लगाने में अब तक नाकाम साबित रही है। समय-समय पर हांसी में दुकानदारों से फिरौती मांगने, लूटपाट करने, उन पर फायरिंग करने, डराने धमकाने के मामले सामने आते रहते हैं। के कारण यहां के व्यापारी अपने व्यापार को समेट कर दूसरे शहरों की तरफ पलायन कर रहे हैं। चंद दिनों पहले ही हंसी में कारोबारी के बेटे का अपहरण कर बदमाशों ने उससे रुपए मांगे थे। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ( Road Jam in Hisar)
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि हांसी हिसार में बदमाशों द्वारा व्यापारियों पर सारे यहां गोली चलाना और उनसे प्रति मांगना आम बात हो गई है और यह बीजेपी के विकास का मॉडल को अच्छी तरह से दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में प्रदेश का नहीं बल्कि गुंडाराज का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन की सरकार नहीं बल्कि डबल गुंडाराज चल रहा है और पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। भाजपा के शासन में भाजपा नेता भी सुरक्षित नहीं है लाडवा में भाजपा नेता के घर में घुसकर बदमाशों ने फायरिंग की और हांसी में दिनदहाड़े व्यापारी की उसके ही प्रतिष्ठान के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। वही हिसार में महिंद्रा शोरूम पर फायरिंग कर फिरौती मांगने वाले अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। ( Crime report in Haryana)
व्यापारियों और मृतक रविंद्र सैनी के परिजनों ने फैसला लिया है कि जब तक रविंद्र सैनी की हत्या करने वाले बदमाशों को पुलिस पकड़ नहीं लेती तब तक रविंद्र सैनी का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा साथ ही शुक्रवार को उन्होंने हांसी बंद का आह्वान किया है। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग गर्ग व हांसी व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग बंसल ने कहा कि जब तक अपराधियों को पड़कर पुलिस सलाखों के पीछे नहीं करती तब तक रविंद्र सैनी का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इसके विरोध में शुक्रवार को हांसी शहर की मार्केट पूर्ण रूप से बंद रखी जाएगी। उन्होंने मृतक के परिवार को एक करोड रुपए का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी डिमांड प्रशासन के सामने रखी। ( Haryana News)
व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा सरकार को बदमाशों का पक्का इलाज करना चाहिए। प्रदेश में अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों की ऐसी नसबंदी करनी चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ियां भी याद रखें और कोई भी अपराधी के गतिविधि में शामिल होने से पहले कई बार सोचे। उन्होंने कहा कि परदेस में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है वोट पूरे प्रदेश में अराजकता, डर का माहौल बना हुआ है। आए दिन लूटपाट, फायरिंग, फिरौती मांगने, बदमाशों द्वारा आम जनता को डराने धमकाने की घटनाएं घट रही है और भाजपा सरकार आंख बंद कर झूठी वाहवाही लूटने में लगी हुई है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की तरह पुलिस को खुली छूट देनी चाहिए ताकि बदमाशों को देखते ही गोली मार दे और एनकाउंटर के भैंस से बदमाश या तो बदमाशी करना छोड़ देगा या फिर प्रदेश को भी हमेशा हमेशा के लिए छोड़ देगा। ( Hisar News Today)
बजरंग गर्ग ने कहा कि प्रदेश में हर रोज अपराधिक घटनाएं होने से व्यापारी व आम जनता में भय का माहौल है। जिसके कारण व्यापारी व उद्योगपति हरियाणा से लगातार पलायन कर रहे हैं। सरकार को व्यापारी व आम जनता की जान माल की सुरक्षा के लिए कठोर से कठोर कदम उठाने चाहिए अगर सरकार ने अपराधियों का पक्का इलाज नहीं किया तो प्रदेश का व्यापारी अपनी दुकानों को बंद करके चाबी सरकार को सौप देगा। बजरंग गर्ग ने कहा कि अपराधियों द्वारा दिन-दिहाड़े फायरिंग करके व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता से फिरौती व मंथली मांगी जा रही है। यहां तक की हरियाणा में हर रोज लूटपाट, फिरौती, अपहरण व हत्याओं की घटनाएं हो रही है, जो आज हरियाणा में बहुत बड़ा चिंता का विषय है।