---Advertisement---

Hisar News: शादी समारोह में दंपती पर हमला; सोने की चेन और नकदी छीनी

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Couple attacked at wedding ceremony in Hisar News in Hindi

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar News in Hindi : हिसार के राजगढ़ रोड़ पर स्थित एक फार्म में शादी समारोह में गए दंपती पर हमला कर सोने की चेन और 70 हजार की नकदी छीन ली। वारदात मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे की है। सात-आठ युवकों ने मारपीट और डकैती की वारदात को अंजाम दिया।

घायल आजाद नगर स्थित प्रोफेसर कालोनी में रहने वाले राजदीप और उनकी पत्नी रीतू को नागरिक अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल राजदीप के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

पिस्तौल दिखाकर दी जान से मारने की धमकी अस्पताल में उपचाराधीन प्रोफेसर कालोनी की दो नंबर गली में रहने वाले राजदीप ने बताया कि मंगलवार को मेरे मामा सुरेश के बेटे की शादी थी। शादी का कार्यक्रम राजगढ़ रोड स्थित एक फार्म में था। शाम को पत्नी रीतू के साथ कार में सवार होकर शादी समारोह में गया था।

रात करीब साढ़े दस बजे दोनों शादी से वापस अपनी कार के पास आए। कार के अंदर बैठे ही थे कि सात से आठ युवक आए। आते की कार को रूकवा लिया। बदमाशों के हाथों में पिस्तौल और तेजधार हथियार थे। एक युवक ने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। ईंट से गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। बदमाशों ने गले में पहनी सोने की चेन छीन ली।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer