---Advertisement---

Narnaund News: नारनौंद क्षेत्र में युवक की मौत से हड़कंप; फंदे पर लटका मिला, पत्नी की हो चुकी है मौत, दो मासूम बेटियों का था पिता

Follow Us
---Advertisement---

young man hanged himself in Kharbala village of Narnaund News

Narnaund News: हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ‌ मृतक की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है और वह दो बेटियों का पिता था। युवक के द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जान शुरू कर दी। फिलहाल तो मासूम बच्चियों के सामने उनके परवरिश का संकट खड़ा हो गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खरबला गांव में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड

हांंसी जिले के गांव खरबला निवासी 29 वर्षीय कुलदीप का शव उसके ही घर में फंदे पर लटका हुआ मिला। ‌ परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत ही बास थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बास थाना प्रभारी बलवान सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने देखा कि युवक का सब उसके ही घर में कमरे में पंखे से फंदे पर लटका हुआ है। ‌ पुलिस ने युवक की आत्महत्या या हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। ‌

 

पुलिस के बुलाने पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से उतर कर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक कुलदीप की पत्नी मोहिता की पहले ही मौत हो चुकी है और उसकी 7 वर्षीय मानवी व 3 वर्षीय इनाया है। पत्नी की मौत के बाद कुलदीप ही अपनी दोनों मासूम बेटियों की परवरिश मेहनत मजदूरी और राज्य मिस्त्री का काम करके कर रहा था।‌ माता-पिता की मौत के बाद दोनों मासूम बेटियों के सामने उनकी परवरिश का संकट खड़ा हो गया है।

 

इस संबंध में बास थाना प्रभारी बलवान सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि गांव खरबला में युवक द्वारा फांसी का फंदा लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंचे तो युवक का शो कमरे में पंखे से लटका हुआ था। युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या करके शव को फंदे से लटकाया गया है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा। ‌ पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026
Narnaund Block Sarpanch List 2026

नारनौंद खंड के सभी गांवों के सरपंचों की सूची 2026: गांव का नाम और मोबाइल नंबर, देखें पूरी लिस्ट

August 2, 2026

Narnaund News: 3 अध्यापकों के सहारे चल रहा माजरा का प्राइमरी स्कूल, ग्रामीणों ने दी स्कूल पर ताला लगाने की चेतावनी

August 2, 2026

Haryana News: हरियाणा में बिहारी मजदूर की मौत, नारनौंद में धान रोपाई करने आया, शराब ठेके के पास पढ़ा मिला शव, गांव में हड़कंप

August 1, 2026

PMO तक पहुंचा मामला, फिर भी नहीं सुधरे कापड़ो गांव के हालात, पीडब्ल्यूडी और पंचायत के बीच फंसा पेंच

August 1, 2026
Narnaund News: लोहारी राघो में जलघर पर लगा ताला खोला, ग्रामीणों का धरना खत्म, जाने किसके आश्वासन पर शांत हुआ ग्रामीणों का गुस्सा

Narnaund News: लोहारी राघो में जलघर पर लगा ताला खोला, ग्रामीणों का धरना खत्म, जाने किसके आश्वासन पर शांत हुआ ग्रामीणों का गुस्सा

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer