Motorcyclist caught with illegally loaded pistol in Hisar
हरियाणा न्यूज टूडे, हिसार: गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के पास अचानक पुलिस को सामने देख एक बाइक सवार जब अपनी बाइक को मोड़कर वापस भागने लगा तो उसका संतुलन बिगड़ गया और गिर गया। पुलिस ने व्यक्ति को काबू कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुआ जिसमें कारतूस भरे हुए थे। पुलिस ने बाइक सवारी के खिलाफ आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पड़ाव चोक चौकी पुलिस ने विकास नगर हिसार से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को काबू कर एक अवैध लोडिड पिस्तौल बरामद किया है। एसआई अनूप ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान शिव मंदिर, विकास नगर मौजूद थी कि उसी समय अंबेडकर बस्ती की तरफ से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देख अचानक से मोटरसाइकिल वापस मोड़ भागने की कोशिश करते समय मोटरसाइकिल सहित गिर गया।
जिसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम भगत सिंह नगर निवासी सुनील उर्फ बली बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर सुनील उर्फ बली के कब्जे से एक लोडेड अवैध पिस्तौल .315 बोर बरामद हुआ। जिसे खाली करने पर उसमें से एक कारतूस मिला। अवैध पिस्तौल, कारतूस और मोटरसाइकिल को पुलिस ने कब्जे में लेकर उपरोक्त सुनील उर्फ बली के खिलाफ थाना शहर हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
